Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bangladesh Cricket Set to Lose more than Rs 240 Crore For Boycotting T20 World Cup 2026 bcci to keep distance
भारत नहीं आने पर बांग्लादेश को होगा 240 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, BCCI भी नहीं देगा साथ?

भारत नहीं आने पर बांग्लादेश को होगा 240 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, BCCI भी नहीं देगा साथ?

संक्षेप:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टी20 विश्व कप 2026 में भारत में ग्रुप स्टेज मैच न खेलने के सख्त रुख से बोर्ड को भारी आर्थिक नुकसान होने वाला है। अगर BCB अपना फैसला नहीं बदलता तो बोर्ड को लगभग 240 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हो सकता है।

Jan 22, 2026 11:42 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाते हुए अगले महीने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भेजने से इनकार कर दिया। भारत नहीं जाने के फैसले और आईसीसी टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने से बांग्लादेश क्रिकेट को काफी मुश्किलें का सामना करना पड़ा सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टी20 विश्व कप 2026 में भारत में मैच न खेलने के फैसले से बोर्ड को भारी वित्तीय नुकसान होने वाला है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर बांग्लादेश इस टूर्नामेंट से बाहर होता है तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगभग 240 करोड़ रुपये (325 करोड़ बांग्लादेशी टका या करीब 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का नुकसान हो सकता है। यह राशि मुख्य रूप से आईसीसी की वार्षिक राजस्व हिस्सेदारी से जुड़ी है, जो BCB की सालाना आय का बड़ा हिस्सा है।

विश्व संस्था ने बुधवार को बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया था कि या तो वह भारत जाने के लिए सहमत हो या फिर उनकी जगह किसी और टीम को ले लिया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि भारत में उनके खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था।

बांग्लादेश को गुरुवार तक फैसला लेने का समय दिया गया था। हालांकि बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने एक कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि आईसीसी का रुख उन्हें स्वीकार्य नहीं है। स्कॉटलैंड टीम सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए रैंकिंग के आधार पर अगले विकल्प में शामिल है। आईसीसी ने इस मामले में क्रिकेट स्कॉटलैंड को कोई सूचना दी है या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं है क्योंकि उसकी सीईओ ट्रूडी लिंडब्लैड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इस सख्त फैसले की कीमत बीसीबी को करीब 325 करोड़ बांग्लादेश टका (लगभग 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर) चुकानी पड़ सकती है जो उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सालाना राजस्व से मिलती है। इसके अलावा प्रसारण अधिकारों और प्रायोजन से होने वाली आय का नुकसान भी जोड़ दिया जाए तो मौजूदा वित्त वर्ष में कुल आय में करीब 60 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा की गिरावट आ सकती है। इसका संयुक्त असर यह भी हो सकता है कि भारत अगस्त–सितंबर में बांग्लादेश का दौरा नहीं करे, जबकि उस सीरीज के टीवी प्रसारण अधिकार कम से कम अन्य देशों के साथ होने वाले 10 द्विपक्षीय मुकाबलों के बराबर माने जाते हैं।

बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में)खेलने हैं। देश ने सुरक्षा चिंताओं को तब उठाया जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देशों पर ‘चारों ओर हो रहे घटनाक्रमों’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर कर दिया गया था।

इन सबके बीच सबसे ज्यादा नुकसान खिलाड़ियों का होना है जो एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का सुनहरा मौका गंवा रहे हैं। यह भी पता चला है कि नजरुल और बुलबुल ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें मैच फीस का नुकसान नहीं होगा और जितने मैच बांग्लादेश टूर्नामेंट में खेल सकता था, उसी के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। लेकिन बांग्लादेश के शीर्ष क्रिकेटर भी अपने देश के संपन्न वर्ग का हिस्सा हैं और एक स्तर के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को पैसा नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना प्रेरित करती है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;