बांग्लादेश क्रिकेट पर मंडराया ICC के बैन का खतरा, BCB ने सरकार के सामने जोड़े हाथ!

Mar 17, 2026 11:30 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भले ही इस बात का आश्वासन आईसीसी से मिल गया है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 छोड़ने के लिए कोई सजा नहीं मिलेगी, लेकिन अब बोर्ड पर बैन का खतरा मंडरा रहा है। इसके बारे में जान लीजिए।

बांग्लादेश क्रिकेट पर मंडराया ICC के बैन का खतरा, BCB ने सरकार के सामने जोड़े हाथ!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड T20 वर्ल्ड कप 2026 से पीछे हटने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की सजा से बच गया, लेकिन बोर्ड पर अब नया खतरा आईसीसी से बैन का मंडराने लगा है। यही कारण है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के सामने हाथ जोड़े हैं। बोर्ड ने अपनी सरकार से उस फरमान को वापस लेने के लिए कहा है, जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार बोर्ड के चुनावों की जांच पड़ताल करेगी।

बीसीबी के घरेलू एडमिनिस्ट्रेटिव झगड़े लड़ाई अब ऐसे इलाके में पहुंच गई है, जिस पर आईसीसी की भी नजर होगी। यही वजह है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने देश के स्पोर्ट्स अधिकारियों से 2025 के BCB चुनाव में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए बनाई गई 5 सदस्यों वाली जांच कमेटी को बंद करने को कहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड का कहना है कि इस कदम को चुने हुए बोर्ड के मामलों में दखल माना जा सकता है।

बांग्लादेश सरकार की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने 11 मार्च को एक कमेटी बनाई थी और इसे 15 वर्किंग डेज में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। इस कमेटी का काम चुनाव में गड़बड़ियों, हेरफेर और पावर के गलत इस्तेमाल के आरोपों की जांच करना है। अमीनुल इस्लाम चुनावों के बाद BCB ​​के प्रेसिडेंट बने थे। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज AKM असदुज्जमां इस पैनल के चीफ हैं। इसमें सरकार, पुलिस, कानून और मीडिया से भी एक-एक अधिकारी शामिल हैं।

चुनाव होने के बाद से ही इस इलेक्शन को चुनौती दी जा रही थी। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने औपचारिक तौर पर NSC से संपर्क करके इस प्रोसेस के इंडिपेंडेंट रिव्यू की मांग की थी, जिसमें ट्रांसपेरेंसी की कमी का आरोप लगाया गया था और कहा गया था कि ढाका के 76 क्लबों में से 50 ने जांच की मांग का समर्थन किया है। तमीम ने पहले सरकारी दखल का हवाला देते हुए चुनाव की दौड़ से नाम वापस ले लिया था।

BCB के बयान से यह साफ हो जाता है कि वह इसे रेड-लाइन मुद्दा क्यों मानता है। BCB ने अपने बयान में कहा है, “इस संदर्भ में, ICC लीडरशिप के सीनियर प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में इस मामले का अनौपचारिक रूप से जिक्र किया गया है। यह इशारा किया गया कि जिन डेवलपमेंट को डेमोक्रेटिक तरीके से चुने गए क्रिकेट बोर्ड के मामलों में दखल माना जा सकता है, उनसे इंटरनेशनल क्रिकेट फ्रेमवर्क में गवर्नेंस से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।