बांग्लादेश ने किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, WTC सीरीज 2-0 से कर ली अपने नाम

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बांग्लादेश ने अपनी सरजमीं पर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ टेस्ट सीरीज में कर दिया है। सीरीज के दोनों टेस्ट मैच बांग्लादेश ने जीते हैं। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से अब खाली हाथ लौटेगी। 

बांग्लादेश ने किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, WTC सीरीज 2-0 से कर ली अपने नाम

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन 20 मई को हो गया। ये टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत खेली गई। दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को हार मिली। इस तरह मेजबान बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। पाकिस्तान को सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने 78 रनों से मात दी। इसी के साथ डब्ल्यूटीसी 2027 की पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर खिसक गई है।

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और बोर्ड पर 278 रन लगा दिए। इसमें लिटन दास की 126 रनों की पारी शामिल थी। कोई अन्य बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सका था। 4 विकेट पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद, 3 विकेट मोहम्मद अब्बास और 2 विकेट हसन अली को मिले थे। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम एक बड़ा स्कोर बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 232 रन पर ढेर हो गई।

68 रनों की पारी पाकिस्तान के लिए पहली पारी में बाबर आजम ने खेली और 38 रन स्पिनर साजिद खान ने बनाए थे। बांग्लादेश की टीम के लिए 3-3 विकेट नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को मिले, जबकि 2-2 विकेट तस्किन अहमद और मेहदी हसन मिराज को मिले। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रनों की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 390 रन बना दिए, जिसमें मुशफिकुर रहीम की 137 रनों की पारी के अलावा लिटन दास के 69 रन और ओपनर महमूद हसन जॉय की 52 रनों की पारी शामिल थी।

पाकिस्तान के सामने 437 रनों का विशाल लक्ष्य था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। हालांकि, कुछ साझेदारियां जरूर हुईं, जिनसे पाकिस्तान की टीम 350 के पार तक जा सकी। पाकिस्तान की टीम 358 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 78 रनों से हार गई। पाकिस्तान के लिए 94 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए, जबकि 71 रन सलमाम अली आगा ने बनाए। कप्तान शान मसूद के बल्ले से भी 71 रन आए। 47 रन बाबर आजम बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए 6 विकेट तैजुल इस्लाम ने बनाए।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।