बांग्लादेश के कप्तान को नहीं है कोई पछतावा, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर खुलकर कही ये बात

Mar 14, 2026 06:44 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को सलमान अली आगा के रन आउट पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इसे बिल्कुल सही ठहराया है। उनका कहना है कि अगर गेंद उनसे छूट जाती तो वह जरूर रन लेते।

बांग्लादेश के कप्तान को नहीं है कोई पछतावा, सलमान आगा के विवादित रन आउट पर खुलकर कही ये बात

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज को सलमान अली आगा के रन आउट पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इसे बिल्कुल सही ठहराया है। उनका कहना है कि अगर गेंद उनसे छूट जाती तो वह जरूर रन लेते। बता दें, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 13 मार्च को ढाका में खेला गया। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा विवादित तरीके से रन आउट हुए, जिसके बाद खेल भावना की बातें होने लगी। हालांकि बांग्लादेश और उनके कप्तान ने इसे बिल्कुल सही ठहराया।

हुआ यूं कि पाकिस्तान की पारी के दौरान जब मेहदी हसन मिराज 39वां ओवर डाल रहे थे तो उनकी चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सीधा शॉट खेला जो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा की तरफ गया। मेहदी हसन मिराज गेंद की तरफ गए और सलमान अली आगा से भिड़ गए। जैसे ही मेहदी हसन मिराज ने गेंद उठाई तो उन्होंने पाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अभी भी क्रीज के बाहर है, तो उन्होंने रन आउट कर अंपायर से अपील की।

सलमान अली आगाज का इस समय कहना था कि वह गेंदबाज से हुए टकराव के कारण समय रहते क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए, हालांकि बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। जब थर्ड अंपायर तक यह फैसला पहुंचा तो उन्होंने भी इसे नियमों के अंतरगत आउट दिया।

मेहदी हसन मिराज को कीई पछतावा नहीं

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने मैच के बाद कहा, “हां, वह विकेट से थोड़ा दूर था, आप जानते हैं, मैं बस गेंद पर नजर रखे हुए था। हां, अगर गेंद चूक जाती, तो जाहिर तौर पर वह रन लेने के लिए दौड़ पड़ता। तो मैं बस इसी बारे में सोच रहा था।”

उन्होंने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है, हां, हमें पहले 10 ओवरों का फायदा उठाना चाहिए। आप जानते हैं, पिछला मैच बहुत बढ़िया रहा। गेंदबाजों ने सच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हमने फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन हम उसे ठीक से भुना नहीं पाए, क्योंकि, आप जानते हैं, पहले 10 ओवरों में हमने काफी रन दे दिए और इसका श्रेय जाहिर तौर पर उन्हें ही जाता है। उन्होंने पहले 10 ओवरों में सच में बहुत ही बढ़िया खेल दिखाया।

टॉप-ऑर्डर के बीच क्या बातचीत हुई?

हां, मुझे लगता है, जाहिर है, यह बल्लेबाजी के लिए एक बहुत ही बढ़िया विकेट है, जैसा कि आप जानते हैं, इसलिए हमसे थोड़ी-बहुत गलतियां हो गईं। इसी वजह से टॉप-ऑर्डर के बल्लेबाज रन नहीं बना पाए। तो मुझे लगता है कि यह एक समस्या रही है और हमें इन चीजों पर ध्यान देना होगा।

निर्णायक मैच के लिए उन्हें क्या करने की जरूरत है?

हां, बिल्कुल। हां, हमें अपनी बल्लेबाजी यूनिट में सुधार करना होगा, क्योंकि, आप जानते हैं, हमने गेंदबाजी तो बहुत अच्छी की और जबरदस्त वापसी भी की। मुझे लगता है कि अब हमें अपनी बल्लेबाजी यूनिट पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आपको जिम्मेदारी भी लेनी होगी, क्योंकि, आप जानते हैं, अगर आप रन नहीं बना पाए, तो जाहिर तौर पर हम अच्छी स्थिति में नहीं पहुंच पाएंगे।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।