Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BAN vs WI Super Over Scorecard West Indies narrowly escape losing the series Against Bangladesh in 2nd ODI At Dhaka
BAN vs WI सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? बांग्लादेश से सीरीज हारने से बाल-बाल बची वेस्टइंडीज

BAN vs WI सुपर ओवर का कैसा रहा रोमांच? बांग्लादेश से सीरीज हारने से बाल-बाल बची वेस्टइंडीज

संक्षेप: BAN vs WI Super Over: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में रोमांचक जीत हासिल की। ढाका में आयोजित मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

Tue, 21 Oct 2025 11:37 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को खेला गया दूसरा वनडे बेहद रोमांचक रहा। मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। बांग्लादेश ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 213/7 का स्कोर बनाने के बावजूद वेस्टइंडीज के पसीने छुड़ा दिए। वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप (67 गेंदों में 53) के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर 9 विकेट पर 213 रन बनाए। वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे लेकिन सैफ हसन ने सिर्फ चार रन दिए। ऐसे में मैच सुपर ओवर में पहुंचा गया, जहां वेस्टइंडीज बाजी मारने में सफल रही। वेस्टइंडीज तीन मैचों की सीरीज हारने से बाल-बाल बची है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। जानिए, सुपर ओवर का रोमांच कैसा रहा?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वेस्टइंडीज सुपर ओवर

बांग्लादेश के लिए सुपर ओवर में बॉलिंग पेसर मुस्तफिजुर रहमान ने की। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से बैटिंग करने शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड आए। होप ने पहली गेंद पर एक रन बनाया। गेंद इनसाइड एज लगने के बाद शॉर्ट फाइनल लेग की दिशा में गई। मुस्तफिजुर ने दूसरी गेंद पर रदरफोर्ड को आउट कर दिया। तीसरी गेंद पर ब्रैंडन किंग ने लॉन्ग ऑन के दाईं ओर पुल करके डबल निकाला। उन्होंने ऑफ स्टम्प के बाहर आई चौथी गेंद को एक्स्ट्रा कवर पर भेजकर एक रन लिया। होप ने मुस्तफिज़ुर की पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट खेला और दो रन बटोरे। इसके बाद, होप ने शॉर्ट बॉल मिलने पर बल्ला घुमाया और गेंद किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर के ऊपर से निकल गई। वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में कुल 10 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:वेस्टइंडीज ने वनडे में रचा अनोखा इतिहास, 5 स्पिनर ने पहली बार किया ऐसा

बांग्लादेश सुपर ओपर

बांग्लादेश को सुपर ओवर में जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए सौम्या सरकार और सैफ हसन उतरे। वेस्टइंडीज ने स्पिनर अकील हुसैन को बॉल थमाई। अकील ने वाइड से शुरुआत की। उन्होंने फिर नो बॉल फेंकी। सौम्य ने साथ ही गेंद को डीप मिडविकेट की तरफ भेजकर डबल लिया। बांग्लादेश को अब 6 गेंदों में सात रन चाहिए थे। ऐसे में अकील ने शानदार वापसी की। उनकी पहली लीगल डिलीवरी पर सौम्या ने सिंगल निकाला। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद को सैफ ने कवर के ऊपर खेला और एक रन बनाया। बांग्लादेश को अंतिम तीन गेंदों में पांच रन की दरकार थी। अकील ने चौथी गेंद पर सौम्या का शिकार किया। उनके बाद नजमुल हुसैन शान्तो आए। बांग्लादेश को पांचवीं गेंद पर लेग बाई का एक रन मिला। इसके बाद, अकील ने वाइड गेंद डाली बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत थी मगर सैफ केवल सिंगल ले पाए। बांग्लादेश 9 रन ही जुटा सका और हार गया। शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |