पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार कराएगी बाबर आजम की वापसी! अचानक ऐसा हुआ तो लोग रह गए हैरान
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार के बाद बाबर आजम की दूसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम अनफिट होने के कारण पहले मैच में नहीं खेले थे।

पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में उनके शामिल होने की उम्मीद है। बाबर की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट में मंगलवार को 104 रनों से ऐतिहासिक हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने पहली बार बांग्लादेश की सरजमीं पर टेस्ट मैच गंवाया है। ढाका में जीत के लिए 267 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 163 रन पर सिमट गई थी। बाबर मौजूदा समय में पाकिस्तान के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से एक दिन पहले घुटने में दर्द की शिकायत के बाद वह मैच से बाहर हो गए थे।
अचानक हटने से लोग रह गए थे हैरान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अब ढाका में टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और ट्रेनर की देखरेख में नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने अभी तक दूसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टीम के करीबी एक सूत्र ने बताया कि नेट सत्र के दौरान बल्लेबाजी के बाद बाबर को घुटने में कोई दर्द या तकलीफ नहीं हुई और दूसरे टेस्ट में अभी पांच दिन बाकी हैं। ऐसे में उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की उम्मीद है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बिना किसी परेशानी के खेलने वाले बाबर के पहले टेस्ट से अचानक हटने से क्रिकेट जगत में कई लोग हैरान थे।
बाबर आजम ने PSL में दो शतक लगाए
पाकिस्तान टीम प्रबंधन को पहले टेस्ट के लिए बाबर पर काफी भरोसा था। बाबर ने पीएसएल में दो शतक के साथ सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनकी कप्तानी में पेशावर जालमी ने पीएसएल का खिताब जीता है। बाबर ने पाकिस्तान के लिए कुल 346 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने सभी प्रारूपों में 32 शतक लगाए हैं। गौरतलब है कि तेज गेंदबाज नाहिद राणा के पंजे की बदौलत बांग्लादेश ने पहले टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन पाकिस्तान को सिकस्त दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 163 रन पर सिमट गया जिसमें नाहिद ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
सिलहट में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
कप्तान नजमुल हुसैन शंटो के 87 रन की मदद से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन का लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 152 रन से करने के बाद दूसरी पारी नौ विकेट पर 240 रन घोषित की। मेजबान टीम ने मुश्किल लक्ष्य देने के लिए आक्रामक रवैया दिखाया जिसमें शंटो ने शानदार प्रदर्शन किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे और फिर पाकिस्तान को 386 रन पर आउट करके 27 रन की बढ़त हासिल की थी। दूसरा टेस्ट शनिवार से सिलहट में शुरू होगा।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



