लिटन दास के शतक ने बांग्लादेश की कराई वापसी, पहले दिन दिखा पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का कहर

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को बांग्लादेश की पहली पारी को 278 रन पर समेटने के बाद स्टंप के समय बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिये है।

लिटन दास के शतक ने बांग्लादेश की कराई वापसी, पहले दिन दिखा पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों का कहर

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने लिटन दास के शतक की बदौलत दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 278 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने पहली पारी के दौरान अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। बांग्लादेश के बल्लेबाजों को पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने इसके जवाब में पहले दिन स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। अजान और अब्दुल्ला फजल क्रीज पर मौजूद हैं।

पाकिस्तानी गेंदबाजों का कहर

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश को मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में महमूदुल हसन जॉय (शून्य) को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मोमिनुल हक ने तंजिद हसन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 10वें ओवर में अब्बास ने तंजिद हसन (26) रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेशी बल्लेबाज अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। मोमिनुल हक (22) को खुर्रम शहजाद ने आउट किया। कप्तान नजमुल हसन शांतो (29) को मोहम्मद अब्बास ने आउट किया।

लिटन का शतक

इस दौरान बल्लेबाजी करने आये लिटन कुमार दास ने मोर्चा संभाला और एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। पांचवें विकेट के रूप में मुश्तफिकुर रहीम (23) को शहजाद ने आउट किया। मेहदी हसन मिराज (चार), तैजुल इस्लाम (16), तस्कीन अहमद (सात) और नाहिद राणा (शून्य) परआउट हुये। 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर हसन अली ने लिटन कुमार दास को आउटकर बंगलादेश की पहली पारी का 278 रन पर अंत किया। लिटन कुमार दास ने 159 गेंदों में 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 126 रनों की शतकीय पारी खेली।

पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद चार विकेट और मोहम्मद अब्बास ने तीन विकेट लिये। हसन अली को दो और साजिद खान को एक विकेट मिला। पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय पाकिस्तान ने छह ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाये 21 रन बनाये है। अज़ान अवैस (नाबाद 13) और अब्दुल्लाह फैजल (नाबाद आठ) क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2025-27 चक्र में मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उसकी टीम के आठ अंक काट दिए गऐ हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार पाकिस्तान ने इस मैच में निर्धारित समय सीमा में आठ ओवर कम किए थे। इस तरह से पाकिस्तान अब अंक तालिका में चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज उससे निचले पायदान पर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।