PAK गेंदबाज हसन अली को सिर पर लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से लाया गया बाहर; देखिए वीडियो
हसन अली को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगी। कैच लेने के प्रयास में उनका सिर जमीन से टकराया, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया।

पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच में एक कैच लेने के दौरान हसन अली को सिर पर चोट लगी। गेंद पकड़ने के लिए हसन अली ने डाइव मारी लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और उनका सिर जमीन पर लगा, जिसके बाद वह काफी देर तक जमीन पर ही लेटे रहे। मेडिकल टीम ने उनका ट्रीटमेंट किया लेकिन वह खड़े नहीं हो सके और फिर स्ट्रेचर से उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया।
बांग्लादेश की पारी के 8वें ओवर में हसन अली की पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन तमीम आउट होने से बच गए। हसन का रिटर्न कैच लेने के प्रयास में हसन अली ने दाईं तरफ डाइव लगाई लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच सके। हालांकि इस दौरान उनके सिर का दाईं तरफ का हिस्सा जमीन पर जाकर टकराया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चले गए थे। हालांकि मेडिकल टीम ने कुछ देर उनका इलाज किया हालांकि बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ और वह कुछ देर बाद फिर गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरे। गेंदबाज हसन अली 19वें ओवर में मैदान पर गेंदबाजी कर रहे थे। जिसका मतलब है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
हसन अली ने लौटते ही चटकाए विकेट
हसन अली ने चोट से उबरते हुए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने एक ही ओवर में बांग्लादेश के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हसन अली ने अपने 12वें ओवर में लिटन दास को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिटन ने 159 गेंद में 126 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 16 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद हसन अली ने अंतिम गेंद पर नाहिद राणा को भी आउट करके बांग्लादेश की पारी का अंत किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 77 ओवर में सभी विकेट खोकर 278 रन बनाए।
बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में हराया
बांग्लादेश ने मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश के 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 163 रन पर सिमट गया जिसमें नाहिद ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे और फिर पाकिस्तान को 386 रन पर आउट करके 27 रन की बढ़त हासिल की थी।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



