Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ban vs ire Bangladesh Clinch T20 Series 2 1 with Dominant 8 Wicket Win Over Ireland
बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज, तीसरे मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा

बांग्लादेश ने जीती टी20 सीरीज, तीसरे मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा

संक्षेप:

बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

Tue, 2 Dec 2025 07:34 PMHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

तंजीद हसन के रिकॉर्ड पांच कैच और नाबाद 55 रन की बदौलत बांग्लादेश ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मंगलवार को आयरलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज 2-1 से जीत ली। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन पर ढेर हो गई जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 119 रन बनाकर जीत दर्ज की। तंजीद इस दौरान किसी टी20 मैच में पूर्ण टेस्ट सदस्य की ओर से पांच कैच लेने वाले पहले क्रिकेटर बने। उन्होंने आयरलैंड के अंतिम पांच बल्लेबाजों से कैच पकड़े। इनमें से चार कैच उन्होंने लॉन्ग ऑन पर पकड़े।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बांग्लादेश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सैफ हसन (19) और कप्तान लिटन दास (07) के विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन तंजीद और परवेज हुसैन (नाबाद 33) ने तीसरे विकेट के लिए 50 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। सैफ हसन ने 14 गेंद में 19 रन बनाए। तंजीद हसन ने 36 गेंद में 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के लगाए। इमॉन 26 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आयरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट पर हुई चयनकर्ता और विराट कोहली की मीटिंग, गंभीर भी पास में थे मौजूद

बांग्लादेश के लिए युवा लेग स्पिनर रिशाद हुसैन और अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान ने मात्र 11 रन दिए और इस प्रदर्शन के साथ ही वह T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी (157 विकेट) को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |