बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया की इज्जत एक विकेट से लुटने से बची, आखिरी वनडे में कूपर कोनोली ने किया कमाल

ढाका, वार्ता
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट से अपनी इज्जत लुटने से बचा ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर आखिरी वनडे में जीत हासिल नहीं करती तो सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाता। कूपर कोनोली ने कमाल कर दिया।

बांग्लादेश में ऑस्ट्रेलिया की इज्जत एक विकेट से लुटने से बची, आखिरी वनडे में कूपर कोनोली ने किया कमाल

सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली बेहतरीन शतक से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को तीसरे और आखिरी वनडे में बंगलादेश को एक विकेट से हराकर अपना सम्मान बचा लिया। बंगलादेश ने यह मैच हारने के बावजूद तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। बंगलादेश ने ढाका के मैदान पर 50 ओवर में पांच विकेट पर 274 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में नौ विकेट पर 277 रन जुटाकर रोमांचक जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच कूपर कोनोली ने एकतरफा मुकाबला करते हुए 134 गेंदों पर 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से शानदार 149 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ वनडे सीरीज खत्म की और बंगलादेश को क्लीन स्वीप करने से रोककर अपनी इज्जत बचा ली। मेजबान टीम ने बारिश से प्रभावित शुरुआती दो मैच जीते थे।

कॉनली-लाबुशेन की अहम साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर्स ने तेज शुरुआत की, लेकिन साझेदारी टूटने के बाद पारी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। जोश इंग्लिस (21) और मैथ्यू रेनशॉ (0) जल्दी-जल्दी आउट हो गए जबकि एलेक्स कैरी (8) कोई खास योगदान नहीं दे पाए। कूपर कोनोली और मार्नस लाबुशेन (29) के बीच 64 रनों की अहम साझेदारी से टीम को संभलने में मदद मिली, जिससे लक्ष्य का पीछा करने की गति स्थिर हुई। इसके बाद कैमरून ग्रीन (27) ने भी अच्छा साथ दिया। दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन कोनोली बिना घबराए खेलते रहे। उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाई और ऑस्ट्रेलिया को जीत की राह पर बनाए रखा। वह 49वें ओवर में आउट हुए। एडम जम्पा (नाबाद 4) ने शानदार कवर ड्राइव लगाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

शोरिफुल इस्लाम ने छह विकेट चटकाए

शोरिफुल इस्लाम की शानदार गेंदबाजी और लगातार कोशिशों के बावजूद, कोनोली का बेहतरीन शतक निर्णायक साबित हुआ और उनके प्रदर्शन पर भारी पड़ा। शोरिफुल इस्लाम ने 48 रन देकर छह विकेट लिए। इससे पहले तौहीद हृदोय (83), मोसद्दक हुसैन (नाबाद 56) और लिटन कुमार दास (नाबाद 58) की शानदार पारियों के दम पर बंगलादेश ने पांच विकेट पर 274 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 61 रन के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिये। सौम्य सरकार (दो), तंजिद हसन (19) और कप्तान नजमुल शांतो (24) रन बनाकर आउट हुए।

लिटन कुमार दास रिटायर्ड हर्ट हुए

इसके बाद, तौहीद हृदोय और लिटन कुमार दास चौथे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। लिटन (48) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। शतक की ओर बढ़ रहे मो. तौहीद हृदोय को 46वें ओवर में बेन ड्वारश्विस ने आउट कर पवेलियन भेज दिया। मो. तौहीद हृदोय ने 88 गेंदों में आठ चौकों की मदद से (83) रन बनाए। 49वें ओवर में मेहदी हसन (तीन) रन पांचवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसके बाद लिटन कुमार दास फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे और (नाबाद 58) रन बनाए। मोसद्दक हुसैन ने 51 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से (नाबाद 56) रनों की पारी खेली। बंगलादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 274 रनों का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉ और जेवियर बार्टलेट को दो-दो विकेट मिले।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।