गेंद लगने के बाद हुई उल्टी, फिर भी बांग्लादेशी कप्तान मिराज ने नहीं छोड़ा मैदान; अब हॉस्पिटल में एडमिट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर मेहदी हसन मिराज को दूसरे वनडे में बैटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी। जिसके कारण वह उन्हें मैदान पर उल्टी हुई। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा लेकिन फिर मैच के बाद अस्पताल में एडमिट हुए।

गेंद लगने के बाद हुई उल्टी, फिर भी बांग्लादेशी कप्तान मिराज ने नहीं छोड़ा मैदान; अब हॉस्पिटल में एडमिट

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने करियर की सबसे यादगार पारी में से एक खेली। मिराज ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश ने दूसरा मैच डीएलएस पद्धति के तहत पांच विकेट से जीता और पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। हालांकि मैच खत्म होने के बाद मिराज को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें डाक्टर्स की निगरानी में रखा गया। ढाका में खेले गए मैच में नाथन एलिस के खिलाफ जल्दबाजी में शॉट खेला, जिसके कारण गेंद सीधे हेलमेट पर जाकर लगी। ट्रीटमेंट के बाद मिराज ने खेलना जारी रखा और टीम को जीत दिलाने के बाद मैदान से बाहर गए।

मेहदी के हेलमेट पर लगी गेंद

ऑलराउंडर को बांग्लादेश की पारी के 34वें ओवर में नाथन एलिस की एक गेंद हेलमेट पर जाकर लगी। टीम के फिजियो बायेजीदुल इस्लाम खान ने मैदान पर आकर उनका ट्रीटमेंट किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर भी इस दौरान मौजूद रहे। , जबकि सावधानी के तौर पर मैदान पर स्ट्रेचर भी लाया गया। इलाज के दौरान मेहदी ने उल्टी भी किया और परेशान दिख रहे थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने बैटिंग जारी रखी। उन्होंने 22 गेंद में 22 रन की पारी खेली और 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगााकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

हॉस्पिटल में एडमिट

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने मैच के बाद कहा, ''मेहदी हसन मिराज को आज मैच के दौरान कंकशन हुआ था। मैदान पर ट्रीटमेंट किए जाने के बाद उन्होंने खेलना जारी रखा। हमने उन्हें अस्पताल भेज दिया है ताकि उनके बाकी लक्षणों का आकलन किया जा सके और सामान्य निगरानी की जा सके। वे अगले 24 घंटे अस्पताल में रहेंगे।'' टीम अधिकारियों के अनुसार मेहदी अब खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें अभी निगरानी में रखा जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने जेवियर बार्टलेट (52) और मार्नस लाबुशेन (नाबाद 55) की जूझारु पारियों के दम पर 42 ओवर में आठ विकेट पर 187 रनों का स्कोर बनाया। बंगलादेश को 41 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। बंगलादेश ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन बनाकर जीत अपने नाम की। सौम्य सरकार ने 42, नजमुल हुसैन शान्तो ने 42 और तौहीद हृदोय ने नाबाद 40 रन बनाकर बंगलादेश को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

2005 में, बांग्लादेश ने कार्डिफ में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार किसी बाइलेटरल वनडे सीरीज़ में हराकर फिर से इतिहास रच दिया है। मेहदी और उनकी टीम की एक और शानदार जीत, और यह बहुत अच्छा रहा कि कप्तान ने ही विनिंग रन बनाए। वे शुरू से ही मैच पर हावी रहे - पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0 पर 3 विकेट किया, फिर 81 पर 6 विकेट। मेहमान टीम ने थोड़ी वापसी की, लेकिन तस्कीन के दो विकेटों ने यह पक्का किया कि लगभग 3 घंटे की बारिश की रुकावट के बाद डीएलएस टारगेट बहुत ज्यादा न हो।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने जल्दी ही तंज़िद का विकेट गंवा दिया, लेकिन सौम्य सरकार और नजमुल शांतो की 42-42 रनों की पारियों ने टीम को संभाला - ऑस्ट्रेलिया ने 3 जल्दी विकेट लेकर वापसी की कोशिश की, लेकिन तौहीद हृदोय ने एक छोर संभाले रखा और मेहदी ने पक्का किया कि अंत में टीम लड़खड़ाए नहीं। ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाज़ी में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे हमेशा कुछ रन पीछे ही रहे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।