उम्र देखकर फ्लॉवर समझा क्या, फायर है मैं! वैभव सूर्यवंशी ने निकाल दी पाकिस्तानी गेंदबाज की हेकड़ी

उम्र देखकर फ्लॉवर समझा क्या, फायर है मैं! वैभव सूर्यवंशी ने निकाल दी पाकिस्तानी गेंदबाज की हेकड़ी

संक्षेप:

वैभव सूर्यवंशी को बच्चा समझकर पाकिस्तानी गेंदबाज उबैद शाह हेकड़ी दिखा रहे थे। गेंद डॉट क्या हुई, चिढ़ाने के अंदाज में घूरने लगे। फिर वैभव सूर्यवंशी ने जैसे बता दिया कि बच्चा जानकर फ्लॉवर समझा है क्या, फायर है मैं। पहले तो उन्होंने कहा बॉल डाल ना, बॉल डाल। उसके बाद अगली ही गेंद पर चौका जड़ दिया।

Nov 17, 2025 02:17 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

वैभव सूर्यवंशी को बच्चा समझकर पाकिस्तानी गेंदबाज हेकड़ी दिखा रहा था। गेंद डॉट क्या हुई, चिढ़ाने के अंदाज में घूरने लगा। फिर वैभव सूर्यवंशी ने जैसे बता दिया कि बच्चा जानकर फ्लॉवर समझा है क्या, फायर है मैं। रविवार को दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में भारत ओ और पाकिस्तान शाहीन्स की टीम आमने सामने थीं। भारत के पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ सिर्फ 42 गेंद में 144 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी वह शुरू से रंग में नजर आ रहे थे। मैच की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार अपनी आक्रामक भाव-भंगिमाओं से उन्हें उकसा रहे थे। ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उनके बल्ले में तो आग है ही, उनके तेवर भी कुछ कम नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उबैद शाह लगातार वैभव सूर्यवंशी को उकसा रहे थे। जब भी बाएं हाथ का ये बल्लेबाज गेंद को मिस करता या डॉट गेंद खेलता तब उबैद शाह उन्हें घूर रहे थे जैसे कि इस युवा खिलाड़ी का मजाक उड़ा रहे हों। मैच के तीसरे ओवर में सूर्यवंशी ने डॉट खेला तब पाकिस्तानी गेंदबाज ने उन्हें घूरा।

पाकिस्तानी गेंदबाज की इस हरकत पर वैभव सूर्यवंशी भी ताव में आ गए। उसकी आंखों में आंखें डालकर कहा- बॉल डाल ना, बॉल डाल। उनका जवाब स्टंप माइक में कैद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
भारतीय बल्लेबाज OUT और पाकिस्तानी बल्लेबाज NOT OUT… अंपायरिंग पर उठे सवाल

अगली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तानी गेंदबाज की सारी हेकड़ी निकाल दी। उन्होंने ऑन साइड में शानदार शॉट खेला और गेंद एक बाउंस के बाद सीमा रेखा के पार चली गई। उसके बाद सूर्यवंशी नॉनस्ट्राइक छोर पर साथी बल्लेबाज प्रियांश आर्य से कुछ बात करने के लिए गए। इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज के तोते उड़े हुए थे। वह चुपचाप अपने रनअप की तरफ बढ़ गए।

मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 45 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा नमन धीर ने 20 गेंद में 35 रन और हर्ष दुबे ने 15 गेंद में 19 रन की पारियां खेली। भारतीय टीम 19 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के बवाजूद भारत ए को हार का सामना करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमों ने एक दूसरे से मिलाए हाथ; VIDEO

पाकिस्तान शाहीन्स की टीम ने 14वें ओवर में ही महज 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान शाहीन्स की तरफ से माज सदाकत ने 47 गेंद में 79 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद फैक ने भी नॉटआउट रहते हुए 14 गेंदों में 16 रन की पारी खेली।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |