Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Babar Azam will try to break Virat Kohli Most 50s in T20I world record today can become the King of T20I
विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को आज स्वाह करने उतरेंगे बाबर आजम, बन सकते हैं T20I के 'किंग'

विराट कोहली के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को आज स्वाह करने उतरेंगे बाबर आजम, बन सकते हैं T20I के 'किंग'

संक्षेप:

Babar Azam will try to break Virat Kohli world record: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज टी20 ट्रॉई सीरीज का फाइनल खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की नजरें विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी।

Nov 29, 2025 06:58 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 ट्राई सीरीज का फाइनल आज यानी शनिवार, 29 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की नजरें विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। हालांकि खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम के लिए यह काम आसान नहीं होने वाला है क्योंकि वह पिछले 9 टी20 में 4 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। बता दें, विराट कोहली का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने का। फिलहाल बाबर आजम विराट कोहली की बराबरी पर खड़े हैं। कोहली इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं तो बाबर आजम आसानी से उनसे आगे निकल सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ हासिल किया ये मुकाम

विराट कोहली ने T20I क्रिकेट से रिटायर होने से पहले इस फॉर्मेट में 38 अर्धशतक जड़े थे, उनकी आखिरी फिफ्टी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आई थी। बाबर आजम ने इसी ट्राई सीरीज के चौथे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 74 रनों की पारी खेल अपना 38वां अर्धशतक जड़ा और विराट कोहली की बराबरी की।

आज बाबर आजम के पास विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड में अपनी दावेदारी ठोकने का सुनहरा मौका है। दरअसल, बाबर आजम का बल्ला टी20 क्रिकेट में पिछले कुछ समय से चला नहीं है। ऐसे में आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनका सिलेक्शन पाकिस्तान की टीम में मुश्किल नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:भारत में ऐसे फ्री में देखें PAK vs SL फाइनल आज, नहीं देना होगा कोई पैसा

बाबर आजम अगर आज बड़ी पारी खेल विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं रहते तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, इस ट्राई सीरीज के बाद पाकिस्तान सीधा टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेगा, अगर बाबर आजम का चयन टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए नहीं होता है तो उनका इंतजार और बढ़ सकता है।

अगर आज श्रीलंका के खिलाफ वह इतिहास रचने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 के किंग बन सकते हैं। जी हां, बाबर आजम के नाम पहले से ही इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 4392 रन और 41 पचास प्लेस स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बता दें, 50 प्लस स्कोर में शतक भी काउंट होते हैं।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |