पाकिस्तान जीता, मगर बाबर आजम को शेयर करना पड़ा अपना ये अवॉर्ड
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ की। इस सीरीज में बाबर ने बल्ले से खूब तबाही मचाई। वह PAK vs WI टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

बाबर आजम की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरकार विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच जीतने का सूखा खत्म कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता और सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की। बाबर आजम ने इस सीरीज में अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई। वह PAK vs WI दो मैच की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस शानदार परफॉर्मेंस का इनाम उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड के रूप में मिला हालांकि उन्हें यह अवॉर्ड वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स के साथ शेयर करना पड़ा। आइए जानते हैं क्यों-
बाबर आजम को शेयर करना पड़ा POTS अवॉर्ड
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 193 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 96.50 का रहा। बाबर ने इस दौरान सीरीज में सबसे ज्यादा 2 फिफ्टी, सबसे ज्यादा 24 चौके लगाए।
वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज के दूसरे दावेदार वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स भी थे। ग्रीव्स का सीरीज के दौरान ऑलराउंड प्रदर्शन रहा था। उन्होंने सीरीज के दौरान 7 विकेट चटकाने के साथ 111 रन बनाए।
दोनों खिलाड़ियों के इस धुआंधार प्रदर्शन को देखते हुए बाबर आजम और जस्टिन ग्रीव्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।
अब्दुल्ला शफीक बने प्लेयर ऑफ द मैच
त्रिनिदाद में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका शतकवीर अब्दुल्ला शफीक ने निभाई। वेस्टइंडीज के 344 के स्कोर के सामने शफीक ने 323 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 160 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 387 रन बोर्ड पर लगाए और मेजबानों पर लीड हासिल की।
अब्दुल्ला शफीक ने पहली पारी के दौरान कप्तान बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रनों की पार्टनरशिप की। बाबर ने इस दौरान 88 रन बनाए, वह शतक से चूक गए और उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
शफीक ने दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाकर मैच को खत्म किया। इस मैच के दौरान उन्होंने 184 रन बनाए। बता दें, शफीक वेस्टइंडीज टूर पर बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल हुए थे। उन्हें दूसरे टेस्ट से पहले चोटिल अब्दुल्ला फजल के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। वह बाबर आजम के बाद PAK vs WI टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
पाकिस्तान पहला टेस्ट 90 रनों से हारा था।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


