बाबर आजम हुए बुरी तरह मजबूर, करीब 7 साल के बाद माननी होगी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ये बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम करीब 7 साल के बाद पाकिस्तान में डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नजर आने वाले हैं। खराब फॉर्म और पाकिस्तान की टीम के घटिया प्रदर्शन के बाद उन्हें इसके लिए मजबूर होना पड़ा है।

Babar Azam
बाबर आजम

पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम को लंबे समय के बाद डोमेस्टिक रेड बॉल सर्किट में लौटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। करीब 7 साल से उन्होंने घर पर घरेलू क्रिकेट (रेड बॉल) नहीं खेला है, लेकिन अब ऐसा करना होगा, क्योंकि करीब 40 पारियों से टेस्ट में उन्होंने शतक नहीं जड़ा है। यही कारण है कि अब वे 2019 के बाद ऑयल एंड गैस डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड यानी ओजीडीसीएल के लिए प्रेसिडेंट ट्रॉफी ग्रेड 1 टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं। वे अभी इंग्लैंड से लौटे नहीं हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम को 3-0 से शर्मनाक हार टेस्ट सीरीज में मिली। बहुत विवाद भी इस सीरीज के दौरान हुए थे। 7 खिलाड़ियों के अलावा टेस्ट हेड कोच और बॉलिंग कोच की छुट्टी कर दी गई थ

पाकिस्तानी अखबार डॉन को डिपार्टमेंट की स्पोर्ट्स हेड फराह बातूल ने बाबर आजम को लेकर पुष्टि की है। बाबर ने आखिरी घरेलू फर्स्ट-क्लास मैच सेंट्रल पंजाब के लिए 30 दिसंबर, 2019 को खेला था। फाइनल में नॉर्दर्न को एक पारी और 16 रन से हराकर सेंट्रल पंजाब ने कायदे-ए-आजम ट्रॉफी जीती थी। जुलाई में बाबर को फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया है। वे दो सीरीज खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म कराई थी, जबकि इंग्लैंड में 3-0 से सफाया झेला है।

फराह ने कहा, "बाबर 16 सितंबर को UK से पाकिस्तान वापस आएंगे और अगले दिन OGDCL टीम में शामिल होंगे। उनकी किट का ऑर्डर दे दिया गया है।" ओजीडीसीएल टीम अभी इस्लामाबाद में प्रेसिडेंट ट्रॉफी के अपने पहले मैच में पाकिस्तान टेलीविजन से खेल रही है। 18 सितंबर से ऑयल एंड गैस डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड को अगला मैच खेलना है। पेशावर में किंग्समेन एकेडमी से ओजीडीसीएसएल टीम भिड़ेगी, जिसमें बाबर आजम के खेलने की संभावना है। वहीं, 24 सितंबर से खान रिसर्च लैबोरेटरीज (KRL) के खिलाफ टीम तीसरा मैच खेलेगी।

फराह ने कहा, "बाबर आने पर तय करेंगे कि वह दूसरे मैच से खेलेंगे या तीसरे मैच से।" डॉन को पता चला है कि बाबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गेस्ट प्लेयर के तौर पर OGDCL को ऑफर किया था। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कई टॉप प्लेयर खेल रहे हैं, क्योंकि इंग्लैंड में जो कुछ हुआ है, उसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों पर सख्ती दिखाई है, क्योंकि पाकिस्तान का बुरा हाल इंग्लैंड में हुआ था। इसके अलावा दूसरे टेस्ट से तो 7 खिलाड़ियों को ही बाहर करके पाकिस्तान वापस भेज दिया था। ऐसे में अब उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में परफॉर्म करके ही फिर से पाकिस्तान की टीम में जगह मिल सकती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बाबर आजम हुए बुरी तरह मजबूर, करीब 7 साल बाद माननी पड़ रही है PCB की ये बात