बल्लेबाजी सुधारने के लिए कोचों की शरण में पहुंचे बाबर आजम, अहम टूर्नामेंट से नाम लिया वापस
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 26 मार्च से शुरू होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।
टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला की टीम से बाहर किए गए बाबर का नाम पेशावर में चल रही राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के लिए लाहौर व्हाइट्स टीम में शामिल किया गया था।
अब यह बात सामने आई है कि वह घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे और इसके बजाय अपनी बल्लेबाजी पर कुछ कोच के साथ काम कर रहे हैं। ये कोच कौन हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने कहा कि बाबर और टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने के बजाय अपनी बल्लेबाजी की तकनीकी खामियों पर काम करना चाहिए।
बाबर आजम इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तान की स्क्वाड में उनको जगह नहीं मिली थी। कभी 'पाकिस्तान के विराट कोहली' कहे जाने वाले बाबर का क्रिकेट में भविष्य भी अब सवालों के घेरे में आ चुका है। शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व क्रिकेटर तो विश्व कप टीम में बाबर आजम के होने पर खुलकर सवाल उठाए थे। पाकिस्तान के इस स्टार बल्लेबाज पर जल्द से जल्द लय में लौटने का दबाव है क्योंकि अब तो उनका क्रिकेट करियर ही दांव पर है।
31 साल के बाबर आजम बिग बैश लीग में भी फ्लॉप रहे थे। वह सिडनी सिक्सर्स के लिए खेले लेकिन परफॉर्म करने में नाकाम रहे। टी20 विश्व कप में तो उनका बल्लेबाजी क्रम तक बदल दिया गया। श्रीलंका के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले में तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से ही बाहर बैठा दिया गया था। आखिरकार पाकिस्तान सुपर 8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाया।
(इनपुट- भाषा)
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ें


