Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Babar Azam scored his 20th ODI century but failed to break Virat Kohli record he fell just short
बाबर आजम ने जड़ा 20वां वनडे शतक, मगर नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का ये रिकॉर्ड; महज कुछ कदम रह गए दूर

बाबर आजम ने जड़ा 20वां वनडे शतक, मगर नहीं तोड़ पाए विराट कोहली का ये रिकॉर्ड; महज कुछ कदम रह गए दूर

संक्षेप:

बाबर आजम को 20 वनडे शतक ठोकने के लिए 136 पारियां लगी और वह लिस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला और विराट कोहली के बाद तीसरे पायदान पर हैं। कोहली ने अपने वनडे करियर के पहले 20 शतक पूरा करने के लिए 133 पारियां ली थी।

Nov 15, 2025 07:07 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ 102 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होंने 807 दिनों के लंबे शतक के सूखे को खत्म किया। उनके बल्ले से 83 पारियों के बाद कोई इंटरनेशनल सेंचुरी निकली। बाबर आजम के वनडे करियर का यह कुल 20वां शतक है, वह पाकिस्तान के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा सईद अनवर ने भी अपने करियर में 20 वनडे शतक ठोके थे। बाबर आजम हालांकि सबसे कम पारियों में 20 वनडे शतक ठोकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली से पीछे रह गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बाबर आजम ने शतक के बाद कॉपी किया विराट कोहली का सेलिब्रेशन? हुए बुरी तरह ट्रोल

बाबर आजम को 20 वनडे शतक ठोकने के लिए 136 पारियां लगी और वह लिस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला और विराट कोहली के बाद तीसरे पायदान पर हैं। कोहली ने अपने वनडे करियर के पहले 20 शतक पूरा करने के लिए 133 पारियां ली थी। बाबर महज 3 पारियों से चूक गए। वहीं यह वर्ल्ड रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने 108 पारियों में यह कारनामा करके दिखाया था।

ये भी पढ़ें:बाबर आजम ने शतक के बाद कॉपी किया विराट कोहली का सेलिब्रेशन? हुए बुरी तरह ट्रोल

20 वनडे शतक जड़ने के लिए सबसे कम पारियां

108 - हाशिम अमला

133 - विराट कोहली

136 - बाबर आजम*

142 - डेविड वॉर्नर

150 - क्विंटन डी कॉक

175 - एबी डी विलियर्स

183 - रोहित शर्मा

195 - रॉस टेलर

197 - सचिन तेंदुलकर

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए। जनिथ लियानागे 54 रनों के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहें, उनके अलावा कोई अर्धशतक नहीं जड़ पाया। हालांकि कामिंदु मेंडिस ने 44, समरविक्रमा ने 42 और वानिंदु हसरंगा ने 26 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेल अपना-अपना योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए।

289 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को फखर जमन (78) और सैम अयूब (33) ने धाकड़ शुरुआत देते हुए 10 ओवर से भी कम में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसके बाद बाबर आजम ने फखर जमन के साथ 100 रनों की तो मोहम्मद रिजवान के साथ 112 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। बाबर ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके लगाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |