बाबर आजम की चोट पर सस्पेंस बरकरार, ENG vs PAK टेस्ट से पहले जानिए शान मसूद की फिटनेस पर क्या है खबर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं? इस पर संदेह बना हुआ है, क्योंकि उन्हें इम्पैक्ट इंजरी का सामना करना पड़ा था। वहीं, शान मसूद फिट नजर आए, लेकिन उन पर फैसला मेडिकल टीम को लेना है।

babar Azam
बाबर आजम

पाकिस्तान की टीम को बुधवार 19 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है, लेकिन लीड्स में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बुरी खबर यह है कि पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम के इस टेस्ट मैच में खेलने पर संदेह है। पाकिस्तान टीम का मैनेजमेंट इस पर फैसला मैच डे पर लेगा, क्योंकि बाबर आजम अभी फिंगर इंजरी से उबर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्हें इम्पैक्ट इंजरी हुई थी।

बाबर आजम को कैरेबियाई दौरे पर जहां चोट लगी थी, लगभग उसी जगह पाकिस्तान के वार्मअप मैच के दौरान बाबर को फिर से वहीं चोट लगी। अभ्यास मैच में वह रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे और बाकी मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से भी इस बारे में बयान आया था। PCB ने इसे एहतियाती कदम बताया था, क्योंकि आने वाले कुछ ही समय में 3 टेस्ट मैच पाकिस्तान को इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलने हैं।

थोड़ी देर के लिए ही नेट्स में दिखे बाबर

पाकिस्तान की टीम रविवार को लीड्स पहुंच गई और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले टीम ने सोमवार को पहली बार लीड्स के हेडिंग्ले में ट्रेनिंग की। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम ने नेट्स में थोड़ी देर बल्लेबाजी भी की। हालांकि, बल्लेबाजी करते समय उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ में नहीं देखा गया, लेकिन वह नेट्स में ज्यादा देर तक नजर नहीं आए। मोहम्मद अब्बास ने कहा कि मेडिकल पैनल और सिलेक्शन कमिटी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

अब्बास ने मीडिया से बातचीत में कहा, "वह खेलेगा या नहीं, इस पर मैच के दिन फैसला लिया जाएगा। उसने आज कुछ थ्रोडाउन और बैटिंग प्रैक्टिस की, लेकिन हमें इसके लिए मेडिकल सलाह माननी होगी।" अगर बाबर आजम इस मैच में नहीं खेलते हैं तो सऊद शकीलऔर अवैस जफर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। शकील ने वेस्टइंडीज की टेस्ट सीरीज मिस की थी, जबकि जफर ने दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। शकील ने वार्मअप मैच में शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की है।

शान मसूद की हो सकती है वापसी

हालांकि, पूर्व कप्तान शान मसूद के बारे में अपडेट थोड़ा ज्यादा अच्छा था। मसूद को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से वे दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे और बेकेनहम में पाकिस्तान के वार्मअप गेम का भी वे हिस्सा नहीं थे। हालांकि, सोमवार को लीड्स पहुंचकर उन्होंने नेट्स में ज्यादा देर तक बल्लेबाजी की। शान मसूद के बारे में अब्बास ने कहा, "शान के मामले में भी, हम सिर्फ मेडिकल सलाह पर भरोसा करेंगे। उन्होंने ने पूरे सेशन में प्रैक्टिस की और बहुत अच्छा लग रहा था।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बाबर आजम की चोट पर सस्पेंस बरकरार, जानिए शान मसूद की फिटनेस पर क्या है खबर