बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान बदल सकता है कप्तान, शान मसूद की जगह ले सकते हैं बाबर आजम

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार के बाद टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को पद से हटा सकता है। उनकी जगह बोर्ड बाबर आजम को कप्तानी सौंप सकता है।

बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान बदल सकता है कप्तान, शान मसूद की जगह ले सकते हैं बाबर आजम

बांग्लादेश से मंगलवार को पहले टेस्ट में 104 रन से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान शान मसूद की जगह बाबर आजम को टेस्ट कप्तान के तौर पर लाने की तैयारी कर रहा है। ढाका में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मसूद की कप्तानी को लेकर पाकिस्तान में कड़ी आलोचना हुई। बल्ले से भी मसूद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह दोनों पारियों में नाकाम रहे। टीम के करीबी एक सूत्र के अनुसार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के बाकी मैच के लिए बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से नियुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है क्योंकि पाकिस्तान को इस साल अभी सात और टेस्ट खेलने हैं।

मसूद दिसंबर 2023 से टेस्ट कप्तान नियुक्त हुए थे और तब से उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने 15 में से 11 मैच गंवाए हैं। वहीं बाबर घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे और 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना है। सूत्र ने कहा, ''पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ प्रभावशाली लोग भी चाहते हैं कि बाबर कप्तान के तौर पर वापस आएं और उनका मानना ​​है कि उन्हें कप्तानी का एक और मौका देने का यह सही समय है। ''

उन्होंने कहा, ''अगर बाबर दूसरा टेस्ट खेलते हैं और लय हासिल कर लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर वापसी के प्रबल दावेदार होंगे। बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ शुरुआती बातचीत से संकेत मिलता है कि वह भी दोबारा कप्तान बनने के इच्छुक हैं। '' सूत्र ने कहा कि टीम के अंदर भी सभी बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर वापस लाना चाहते हैं। पाकिस्तान टीम के तीनों प्रारूप के कप्तान इस समय बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा हैं जिनमें वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सलमान अली आगा शामिल हैं।

बाबर 2019 से 2023 के बीच तीनों प्रारूप के कप्तान थे लेकिन भारत में हुए 2023 विश्व कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उन्हें 2024 विश्व कप के लिए टी20 कप्तान बनाया गया था लेकिन टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी थी।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में करारी शिकस्त मिलने के बाद आलोचनाओं से घिरे पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने मंगलवार को घबराहट में कोई प्रतिक्रिया देने से बचने की सलाह दी है। बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रन से हराया। मसूद दिसंबर 2023 से टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम को 15 मैचों में 11 हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच गंवाने के बाद कहा कि वह कोई बहाना नहीं बनाएंगे, लेकिन पाकिस्तान काफी लंबे अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेल रहा है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।