बाबर आजम टॉप 10 में आगे बढ़े, अब ये है टारगेट; देखें सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तानी
Babar Azam Test Runs: बाबर आजम पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में अच्छे टच में दिखे। वह सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तानियों की लिस्ट में एक स्थान आगे बढ़े हैं।

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई। वेस्टइंडीज ने पहला मैच 90 रनों से जीता जबकि पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से अपने नाम किया। वेस्टइंडीड ने क्वींस पार्क ओवल 75 रनों का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ने 23.3 ओवर में आसानी से चेज किया। पाकिस्तान ने तीन साल बाद विदेशी सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच जीता है। बल्लेबाज बाबर को ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 31 वर्षीय बाबर ने टेस्ट में पहली बार यह अवॉर्ड हासिल किया। उन्होंने सीरीज में कुल 191 रन बटोरे। वह दूसरे टेस्ट की पहली पारी (88) में शतक से चूक गए थे। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 24 रन जोड़े और पाकिस्तान को जीत दिलाई।
बाबर आजम टॉप 10 में आगे बढ़े
वेस्टइंडीज सीरीज समाप्त होने के साथ बाबर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 पाकिस्तानी बल्लेबाजों की लिस्ट में एक स्थान आगे बढ़े हैं। वह अब नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर 66 टेस्ट मैचों में 43.68 के औसत से 4674 रन बना चुके हैं। उन्होंने 9 शतक और 33 अर्धशतकीय पारियां खेलीं हैं। बाबर ने पूर्व बल्लेबाज असद शफीक (77 टेस्ट में 4660 रन) को पछाड़ा। उनका टारगेट अब पांच हजारी बनने का है। लिस्ट में बाबर से आगे जितने भी खिलाड़ी हैं, सभी ने पांच हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं। बाबर इंग्लैंड दौरे पर पांच हजारी बन सकते हैं। पाकिस्तान को 19 अगस्त से इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
यूनिस खान के नाम सर्वाधिक रन
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने 118 टेस्ट में 10,099 रन जुटाए, जिसमें 52.05 का औसत रहा। यूनिस के बल्ले से 34 सेंचुरी और 33 फिफ्टी निकली। दूसरे पायदान पर जावेद मियांदाद हैं। मियांदाद ने 124 टेस्ट मैचों में 52.57 के औसत से 8832 रन जोड़े। उन्होंने 23 शतक और 43 अर्धशतक जमाए। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 119 टेस्ट में 8829 रन बनाए। इंजमाम का औसत 50.16 का रहा। उन्होंने 24 शतक के अलावा 46 अर्धशतक जमाए।
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 पाकिस्तानी
यूनिस खान - 10099 (118 टेस्ट)
जावेद मियांदाद - 8832 (124 टेस्ट)
इंजमाम उल हक - 8829 (119 टेस्ट)
मुहम्मद यूसुफ - 7530 (90 टेस्ट)
अजहर अली - 7142 (97 टेस्ट)
सलीम मलिक - 5768 (103 टेस्ट)
मिस्बाह उल हक - 5222 (75 टेस्ट)
जहीर अब्बास - 5062 (78 टेस्ट)
बाबर आजम - 4674 (64 टेस्ट)
असद शफीक - 4660 (77 टेस्ट)
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



