Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Babar Azam missed breaking Virat Kohli world record by just 13 runs this dream still remained unfulfilled
पाकिस्तान जीता, मगर टूटा बाबर आजम का दिल...विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना अभी भी अधूरा

पाकिस्तान जीता, मगर टूटा बाबर आजम का दिल...विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का सपना अभी भी अधूरा

संक्षेप:

बाबर आजम ने PAK vs SL ट्राई सीरीज फाइनल में 37 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, हालांकि वह 13 रनों से अपने अर्धशतक और विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए। अब बाबर को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Nov 30, 2025 07:05 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने मेजबानों के सामने 115 रनों का छोटा टारगेट रखा था, इस स्कोर को बाबर आजम की 37 रनों की नाबाद पारी के दम पर पाकिस्तान ने 8 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। बाबर आजम ने अपनी टीम को अहम जीत दिलाई, मगर उन्हें मलाल होगा कि वह अपने अर्धशतक और विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड से मात्र 13 रन दूर रह गए। यह रिकॉर्ड है T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने का। फिलहाल विराट कोहली और बाबर आजम बराबरी पर हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:आयरलैंड के प्लेयर ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में मचाया तहलका

T20I वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने T20I करियर में 38 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली के बल्ले से आखिरी फिफ्टी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में ही आई थी। बाबर आजम ने इसी सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़ विराट कोहली की बराबरी तो की, मगर वह वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।

बाबर आजम के T20I आंकड़ों की बात करें तो, अभी तक खेले 136 T20I मैचों की 129 पारियों में उन्होंने 39.54 की औसत के साथ सबसे अधिक 4429 रन बनाए हैं। बाबर के नाम इस दौरान विराट कोहली के बराबर 38 अर्धशतक और 3 शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें:अंपायर से भिड़े PAK प्लेयर्स, अफरीदी-जमन ने खोया आपा; जानें फाइनल में क्या हुआ?

बाबर आजम को अब विराट कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पाकिस्तान के शेड्यूल में अगला टी20 मैच सीधा फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में दिखा रहा है। अगर बाबर आजम का चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए होता है तो वह उस टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली को पछाड़ इतिहास रच सकते हैं।

कैसा रहा PAK vs SL फाइनल?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम मात्र 114 के स्कोर पर सिमट गई। कामिल मिशारा ने 59 रनों की पारी जरूर खेली, मगर उनके अलावा कोई बल्लेबाज 15 रन तक का आंकड़ा नहीं छू पाया। श्रीलंकाई पारी के दौरान 7 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और मोहम्मद नवाज चमकें जिन्होंने 3-3 विकेट चटकाए।

115 रनों के इस टारगेट का पीछा पाकिस्तान ने 6 विकेट और 8 गेंदें शेष रहते आसानी से कर लिया। सैम अयूब ने 36 रनों की पारी खेल टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, वहीं स्टार प्लेयर बाबर आजम 37 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहें।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |