बाबर आजम 'क्रिमिनल' है, क्योंकि… पूर्व साथी ने कहा- पूरा पाकिस्तान ऐसा करके थक चुका
अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच में भी छाप नहीं छोड़ सके। पाकिस्तान टीम के पूर्व साथी इमाद वसीन ने बाबर की कड़ी आलोचना की है।

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम लगातार इम्पैक्ट छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्हें इस वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में छह मैचों में 91 रन बना सके हैं, जिसमें अमेरिका के खिलाफ 45 की पारी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 112.34 का है, जो टी20 क्रिकेट में खराब माना जाता है। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मैच में 24 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 104.17 का स्ट्राइक रेट रहा। पाकिस्तान को 164/9 का स्कोर खड़ा करने के बाद इंग्लैंड के हाथों दो विकेट से हार मिली। पाकिस्तान टीम के पूर्व साथी इमाद वसीम ने अब बाबर को निशाने पर लिया है।
'बाबर आजम 'क्रिमिनल' है, क्योंकि...'
इमाद ने जियो न्यूज पर चर्चा के दौरान कहा, ''बाबर आजम कितने मैच खराब करेगा? 24 बॉल खेलने के बाद अगर इस तरह आउट होते हैं तो आप क्रिमिनल हैं। आप इतने सीनियर प्लेयर हैं। हमने इंडिया के खिलाफ भी यही देखा। हमारा उसके खिलाफ कोई पर्सनल एजेंडा नहीं है। हालांकि, मैं जानना चाहता हूं कि टीम मीटिंग में क्या होता होगा। क्या वह हाथ उठाकर गलती मान लेता है? साहिबजादा फरहान भी तो खेल रहा था। साहिबजादा फॉर्म में है, माना कि वह ओपन कर रहा है। लेकिन बाबर इंग्लैंड मैच में चौथे ओवर में बैटिंग करने आया था। वह कोई 11वें ओवर में खेलने नहीं आया।''
'पूरा पाकिस्तान ऐसा करके थक चुका है'
उन्होंने आगे कहा, ''बाबर आजम वर्ल्ड कप के बड़े मैचों में कब प्रभावशाली प्रदर्शन करेगा? वह कब हैरी ब्रूक की तरह पाकिस्तान को मैच जिताएगा। आप छोटी टीमों के खिलाफ तो खेलते हो। 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पारी के अलावा, मुझे कोई उसकी एक असरदार पारी बताएं। आपने उसे ओपनिंग उतारा, नंबर-3 परभेजा, फिर नंबर-4 पर बल्लेबाजी कराई। पूरा पाकिस्तान सपोर्ट करके थक गया है। लोग दुआएं करते हैं कि बाबर आजम रन बनाए। लेकिन कब तक ऐसा होता रहेगा।'' पाकिसान को आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका (28 फरवरी) से भिड़ना है।
ब्रूक के शतक ने लगाई इंग्लैंड की नैया पार
कप्तान हैरी ब्रुक की टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 100 रन की पारी से इंग्लैंड ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 'प्लेयर ऑफ द मैच' ब्रुक की 51 गेंद में 10 चौके और चार छक्के जड़े। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके पहले शतक से इंग्लैंड ने पांच गेंद शेष रहते आठ विकेट पर 166 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। शानदार लय में चल रहे साहिबजादा फरहान की 45 गेंद में 63 रन की पारी से पाकिस्तान ने प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया था। फरहान ने पावरप्ले के बाद अपने स्वाभाविक खेल पर कुछ नियंत्रण रखा जबकि बाबर रन गति बढ़ाने में संघर्ष करते दिखे।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



