ऑस्ट्रेलिया में रिजवान के बाद बाबर आजम की बेइज्जती, स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर आया गुस्सा

Jan 16, 2026 06:39 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम को शुक्रवार को बिग बैश लीग में एक मैच के दौरान खराब बल्लेबाजी के लिए शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। स्मिथ ने उन्हें एक रन लेने से मना कर दिया। वहीं फील्डिंग में भी बाबर से गलती हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया में रिजवान के बाद बाबर आजम की बेइज्जती, स्टीव स्मिथ की इस हरकत पर आया गुस्सा

बिग बैश लीग में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को हर मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों द्वारा नीचा दिखाया जा रहा है। मोहम्मद रिजवान को हाल ही में एक मैच के दौरान रिटायर्ड आउट करवाया गया था और अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को स्टीव स्मिथ ने बीच मैदान पर एक रन लेने से मना कर दिया, जबकि दोनों खिलाड़ी बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने उतरे थे। इससे पहले फील्डिंग के दौरान भी बाबर आजम ने एक गेंद छोड़ दी, जिससे स्टीव स्मिथ काफी नाराज दिखे।

बिग बैश लीग का 37वां मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेला गया, जिसमें सिडनी सिक्सर्स ने 5 विकेट से दमदार जीत हासिल की। सिडनी थंडर की पारी के दौरान डेविड वॉर्नर के एक शॉट को रोकने के प्रयास में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच गलतफहमी हुई और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। हालांकि रिप्ले में साफ दिखा कि बाबर आजम गेंद को पकड़ सकते थे, बाबर की खराब फील्डिंग देख स्टीव स्मिथ हैरान रह गए। वहीं कुछ देर बाद ऐसा ही एक शॉट और आया, जहां पर स्मिथ ने बाबर को नजरअंदाज करते हुए खुद गेंद को पकड़ा। सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन बनाए।

इसके बाद जवाब में सिडनी सिक्सर्स के लिए स्टीव स्मिथ और बाबर आजम ने पारी की शुरुआत की। हालांकि बाबर आजम एक बार फिर रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। 11वें ओवर में क्रिस ग्रीन के ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर आजम ने लॉग ऑन पर शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़े लेकिन स्टीव स्मिथ ने रन लेने से मना कर दिया। ओवर खत्म होने के बाद बाबर आजम स्मिथ से बातचीत करते दिखे और नाराजगी जाहिर की। स्मिथ का जवाब सुनने के बाद बाबर आजम गुस्से में दिखे।

बाबर आजम ने 39 गेंदों में 47 रन (7 चौके) बनाए, लेकिन नाथन मैकएंड्र्यू की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने कमाल दिखाया। उन्होंने मात्र 42 गेंदों में 100 रन की पारी खेली, जिसमें कई बड़े शॉट्स शामिल थे। स्मिथ की इस पारी में एक ओवर में 32 रन (BBL इतिहास का सबसे बड़ा ओवर) भी शामिल था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।