टेंशन न लें, पाकिस्तान के लिए ऐसा करूंगा; बाबर आजम ने PSL 2026 जीतकर बताई अपनी 'जिद'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 जीतने के बाद खुलकर अपनी 'जिद' का इजहार किया है। पाकिसतान के पूर्व कप्तानी की निगाह एक या दो फॉर्मेट पर नहीं बल्कि तीनों पर है।

टेंशन न लें, पाकिस्तान के लिए ऐसा करूंगा; बाबर आजम ने PSL 2026 जीतकर बताई अपनी 'जिद'

बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 का खिताब अपने नाम किया है। पेशावर ने टूर्नामेंट के 11वें सीजन के फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को पांच विकेट से रौंदा। हैदराबाद ने 130 रनों का टारगेट दिया था, जिसे पेशावर ने 15.2 ओवर में आसानी से चेज कर लिया। बाबर आजम ने बतौर कप्तान पहली बार पीएसएल ट्रॉफी जीती है। उनका टूर्नमेंट में जमकर बल्ला चला। स्टार बल्लेबाज ने 11 मैचों में 73.50 के औसत और 145.90 के स्ट्राइक रेट से 588 रन बनाए, जो सर्वाधिक हैं। वह कुछ समय पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बाबर आजम ने साल की शुरुआत में बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से निराशाजनक प्रदर्शन किया था। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी छाप नहीं छोड़ सके थे। ऐसे में उनके टी20 इंटरनेशनल करियर पर सवाल उठने लगे। हालांकि, बाबर आजम ने पीएसएल जीतने के बाद पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने की 'जिद' का इजहार किया।

'यह खिलाड़ी का काम नहीं है कि वह…'

पीएसएल फाइनल के जब बाबर आजम से पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वह किसी खास फॉर्मेट पर फोकस करेंगे तो उन्होंने बीच में टोक दिया। उन्होंने व्हाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट दोनों की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सभी फॉर्मेट खेलने से खिलाड़ी को अपने खेल में अलग-अलग पहलू डेवलप करने में मदद मिलती है। बाबर आजम ने पत्रकार को मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ''टेंशन न लें, तीनों फॉर्मेट खेलूंगा।''उन्होंने कहा, ''यह खिलाड़ी का काम नहीं है कि वह (कौन सा फॉर्मेट छोड़े) तय करे। खिलाड़ी का काम खेलना है। मेरी राय में हर खिलाड़ी को क्रिकेट का हर फॉर्मेट खेलना चाहिए। आपको सिर्फ सफेंद गेंद या टी20 पर फोकस नहीं करना चाहिए।''

'हर फॉर्मेट से खिलाड़ी को मिलती है मदद'

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, ''रेड बॉल क्रिकेट आपको बहुत ज्यादा अनुभव देता है। यह आपको सिखाता है कि पारी कैसे बनानी है और सब्र कैसे रखना है। जब आप चार दिन का क्रिकेट या कोई भी घरेलू सर्किट खेलते हैं तो आपको 'लंबे' रन बनाने का अनुभव मिलता है। आपको तीनों फॉर्मेट खेलने चाहिए क्योंकि एक से दूसरे में मदद मिलती है। रेड बॉल आपको टी20 और वनडे में मदद करता है। टेस्ट मैच खेलते हैं तो आप सब्र सीखते हैं और माइंडसेट मजबूत बनाते हैं। लंबी पारी खेलने की कला आती है। यह आपको व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी फायदा पहुंचाता है।''

स्ट्राइक रेट को लेकर सवालों के घेरे में रहे

बाबर आजम टेक्निकली अच्छे खिलाड़ी हैं और अपने शानदार कवर ड्राइव और अकेले ही पारी को संभालने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, वह सबसे छोटे फॉर्मेट में अपने स्ट्राइक रेट को लेकर सवालों के घेरे में रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 42.38 के औसत से 4366 रन बनाए। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में 53.72 के शानदार औसत से 6501 रन जुटाए हैं। बाबर आजम ने 145 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4596 रन जोड़े हैं, जिसमें 3590 का औसत और 128.02 का स्ट्राइक रेट रहा।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।