बाबर आजम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे कप्तान बने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एजबेस्टन, बर्मिंघम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यहां बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है। वे खास उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे कप्तान और एशिया के दूसरे कप्तान बन गए हैं।

babar azam
पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (फाइल फोटो)

एजबेस्टन, बर्मिंघम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आज तीसरा दिन है, जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दुनिया के क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल की है। तमाम ट्रोलिंग के बाद भी बाबर आजम ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 76 रन बनाए और कीर्तिमान अपने नाम किया। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे और एशिया के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले एशिया के सिर्फ एक कप्तान बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था और पूरी दुनिया के सिर्फ तीन कप्तानों को ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। वे इस सूची में इंग्लैंड के जो रूट, बेन स्टोक्स और श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ शामिल हो गए हैं।

विराट फिसड्डी, बाबर आजम चौथे स्थान पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में जो रूट पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 66 पारियों में 3060 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 71 पारियों में 2182 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दिमुथ करुणारत्ने तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 45 पारियों में 2160 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 41 पारियों में 2015 रन बनाए हैं। ब्रेथवेट 64 पारियों में 1994 रनों के साथ पांचवें और विराट कोहली 37 पारियों में 1349 रनों के साथ 6वें स्थान पर हैं।

WTC में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले कप्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान 2000 रनों तक पहुंचने के लिए बाबर आजम ने सिर्फ 41 पारियां खेलीं। वे इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। रूट और करुणारत्ने 40 पारियों के साथ शीर्ष पर बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने 2000 रनों तक ​​पहुंचने के लिए 61 पारियां खेलीं।

WTC में 2000 रन पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे एशियाई कप्तान बने

बाबर आजम इस मैच में बाबर 76 रन (103) बनाकर आउट हो गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के रूप में उनके रनों की संख्या 2015 हो गई है। तीन टेस्ट मैचों की शृंखला में यह उनका पहला अर्धशतक है। चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन लचर रहा था। पाकिस्तान के कप्तान के लिए यह खास उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि वे एशिया के सिर्फ दूसरे ही कप्तान हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनसे पहले एशिया से सिर्फ श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने ही यह खास उपलब्धि हासिल की थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर

1. जो रूट 66 पारियों में 3060

2. बेन स्टोक्स 71 पारियों में 2182 रन

3. दिमुथ करुणारत्ने 45 पारियों में 2160

4. बाबर आजम, 41 पारियों में 2015 रन

5. ब्रेथवेट, 64 पारियों में 1994 रन

6. विराट कोहली 37 पारियों में 1349 रन

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बाबर आजम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे कप्तान बने