Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Babar Azam copied Virat Kohli celebration after scoring a century vs Sri lanka got badly trolled
बाबर आजम ने शतक के बाद कॉपी किया विराट कोहली का सेलिब्रेशन? हुए बुरी तरह ट्रोल

बाबर आजम ने शतक के बाद कॉपी किया विराट कोहली का सेलिब्रेशन? हुए बुरी तरह ट्रोल

संक्षेप:

एक फैन ने लिखा कि बाबर आजम ने अब विराट कोहली के 71वें शतक के जश्न की भी नकल कर ली यार। इस जोकर के पास अपना कुछ नहीं है, इसका पूरा करियर विराट की नकल करते हुए ही बीता है।विराट की तरह बोलने की कोशिश से लेकर, लॉकेट चूमने, स्वर्ग की ओर देखने तक, अब ये भी कॉपी कर लिया।

Nov 15, 2025 06:27 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ राहत की सांस ली। 807 दिनों के लंबे इंतजार के बाद उनके बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक निकला। बाबर आजम विराट कोहली के बहुत बड़े फैंन रहे हैं, जिस वजह से अकसर वह मैदान पर उनकी कॉपी करते नजर आते हैं। 83 पारियों के लंबे अंतराल के बाद जब उनके बल्ले से सेंचुरी निकली तो उन्होंने वैसा ही कुछ सेलिब्रेशन किया जो विराट कोहली ने अपने 71वें शतक के दौरान किया था। बता दें, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के करियर में भी एक बार शतक का सूखा पड़ा था। 2022 में उन्होंने 83 पारियों के बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शतक के सूखे को खत्म किया था। उस दौरान कोहली ने जैसा सेलिब्रेशन किया था, वैसा ही कुछ बाबर आजम ने करने की कोशिश की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बाबर आजम के शतक का इंतजार खत्म, 807 दिन बाद ठोकी सेंचुरी; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

बाबर आजम को यहां भी विराट कोहली की कॉपी करने की वजह से ट्रोल होना पड़ा। एक फैन ने लिखा, ‘बाबर आजम ने अब विराट कोहली के 71वें शतक के जश्न की भी नकल कर ली यार। इस जोकर के पास अपना कुछ नहीं है, इसका पूरा करियर विराट की नकल करते हुए ही बीता है।विराट की तरह बोलने की कोशिश से लेकर, लॉकेट चूमने, स्वर्ग की ओर देखने तक, अब ये भी कॉपी कर लिया।’

वहीं एक ने लिखा, ‘लेकिन वह विराट कोहली के 82 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की नकल कैसे कर सकते हैं?’

ये भी पढ़ें:बावुमा को 'बौने' बोलने पर बुमराह की शिकायत होगी या नहीं, SA कोच ने दिया जवाब

एक यूजर ने लिखा, ‘उनके एक युवा टीम साथी ने पांड्या के जश्न की नकल की, वे कॉपी करने में माहिर हैं’

देखें विराट कोहली के 71वें शतक के जश्न का वीडियो

कैसा रहा PAK vs SL दूसरा वनडे?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए। जनिथ लियानागे 54 रनों के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहें, उनके अलावा कोई अर्धशतक नहीं जड़ पाया। हालांकि कामिंदु मेंडिस ने 44, समरविक्रमा ने 42 और वानिंदु हसरंगा ने 26 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेल अपना-अपना योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए।

289 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को फखर जमन (78) और सैम अयूब (33) ने धाकड़ शुरुआत देते हुए 10 ओवर से भी कम में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसके बाद बाबर आजम ने फखर जमन के साथ 100 रनों की तो मोहम्मद रिजवान के साथ 112 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। बाबर ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके लगाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |