बाबर आजम बने T20 क्रिकेट के नए 'सुल्तान', क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त; विराट भी छूटे पीछे

Apr 09, 2026 10:40 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बाबर आजम T20 क्रिकेट के नए 'सुल्तान' बन गए हैं। क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। यहां तक कि विराट कोहली भी पीछे छूट गए हैं। बाबर आजम ने सबसे कम पारियों में 12000 टी20 रनों का आंकड़ा पार किया है।

बाबर आजम बने T20 क्रिकेट के नए 'सुल्तान', क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त; विराट भी छूटे पीछे

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम टी20 क्रिकेट के नए सुल्तान बन गए हैं। सबसे कम मैचों में टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के महान ओपनर क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने धराशायी कर दिया है। विराट कोहली तो तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। विराट कोहली अभी तक दूसरे नंबर पर थे, लेकिन क्रिस गेल अब दूसरे नंबर पर होंगे, जो अभी तक इस रिकॉर्ड को अपने नाम किए हुए थे।

बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी वर्सेस कराची किंग्स पीएसएल मैच में 51 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान उनके टी20 क्रिकेट में रनों की संख्या 12000 के पार चली गई। बाबर आजम ने 338वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया है। क्रिस गेल ने 343 पारियों में टी20 क्रिकेट में 12000 रनों का आंकड़ा पार किया था। वहीं, विराट कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 360 पारियां लगी थीं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने 368 पारियों में 12000 टी20 रन पूरे किए थे।

सबसे कम पारियों में 12000 T20 रन

338 पारियां - बाबर आजम

343 पारियां - क्रिस गेल

360 पारियां - विराट कोहली

368 पारियां - डेविड वॉर्नर

दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम पाकिस्तान के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 12000 रनों का आंकड़ा पार किया है। बाबर से पहले पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने ये उपलब्धि हासिल की थी। बाबर आजम टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज हैं। बाबर आजम जल्द फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ देंगे, जिनके रनों की संख्या इस फॉर्मेट में 12041 है, जबकि बाबर आजम ने 12,031 रन बना लिए हैं। वे अब सिर्फ 11 रन डुप्लेसिस से दूर हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।