Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Babar Azam became Pakistan failure king surpassing Rohit Sharma in this shameful list Most Ducks for Pakistan in T20Is
बाबर आजम बने पाकिस्तान के ‘फिसड्डी’ किंग, इस शर्मनाक लिस्ट में रोहित शर्मा से भी आगे निकले

बाबर आजम बने पाकिस्तान के ‘फिसड्डी’ किंग, इस शर्मनाक लिस्ट में रोहित शर्मा से भी आगे निकले

संक्षेप:

बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के 8वें मुकाबले में 0 पर आउट हुए। इसी के साथ बाबर पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आईए देखें पूरी लिस्ट

Nov 28, 2025 07:20 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पाकिस्तान में किंग कहा जाता है। उनकी तुलना अकसर क्या हर बार भारतीय लीजेंड विराट कोहली से की जाती है, मगर बाबर आजम इस समय अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शतक का सूखा खत्म किया, मगर उसके बावजूद उनकी फॉर्म नहीं लौटी है। अब श्रीलंका के खिलाफ ट्रॉई सीरीज के 8वें मुकाबले में 0 पर आउट होकर उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह पाकिस्तान के ‘फिसड्डी’ किंग बन गए हैं। बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:विश्व विजेता खिलाड़ियों पर लगी जमकर बोली, दीप्ति के लिए यूपी ने खोली तिजोरी

जी हां, बाबर आजम का यह टी20 क्रिकेट में 10वां डक है। पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और उमर अकमल भी टी20 क्रिकेट में इतनी बार 0 पर आउट हो चुके हैं। बाबर आजम पिछली 9 टी20 पारियों में 4 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।

T20I में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा डक

10 - बाबर आजम*

10 - सैम अयूब

10 - उमर अकमल

8 - शाहिद अफरीदी

वहीं टॉप-7 बल्लेबाजों द्वारा घर पर सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में बाबर आजम ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा घर पर 5 बार 0 पर आउट हुए थे, वहीं बाबर आजम का यह घर पर 6ठा डक है। दसुन शनाका इस लिस्ट में 7 डक के साथ पहले पायदान पर हैं। बाबर आजम जल्द इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड हुआ फाइनल, अमेलिया केर के लिए खर्च किए इतने करोड़ रुपये

T20I में घर में सबसे ज्यादा डक (टॉप 7 बैट्समैन)

7 - दसुन शनाका (25 इनिंग्स)

6 - बाबर आजम (62)

6 - सिकंदर रजा (43)

5 - आंद्रे फ्लेचर (28)

5 - केविन ओ'ब्रायन (30)

5 - सब्बीर रहमान (32)

5 - शाकिब अल हसन (52)

5 - रोहित शर्मा (57)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |