पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, बाबर आजम- शाहीन अफरीदी की वापसी
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है।

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शुक्रवार को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया। अफरीदी के घुटने की चोट से वापसी और बाबर आजम के बिग बैश लीग से लौटने के अलावा इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अफरीदी को ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए घुटने में चोट लग गई थी और वह लाहौर के ‘हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ में उपचार के लिए घर लौट आए थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को पाकिस्तान पहुंचेगी। अप्रैल 2022 में एक टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान की धरती पर इस प्रारूप में अपनी दूसरी श्रृंखला खेलेगी। पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अभी तक विश्व कप के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा नहीं की है। इस बीच पाकिस्तान बोर्ड द्वारा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के समर्थन में संभावित तौर पर टूर्नामेंट से हटने की अफवाहें बढ़ रही हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार किया है।
तीन मैच की टी20 सीरीज के मैच 29 और 31 जनवरी तथा एक फरवरी को होंगे। सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे। हारिस राउफ और मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह टीम श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज के बाद कुछ बदलावों के साथ तैयार की गई है, जिसमें बाबर और शाहीन की वापसी से पाकिस्तान को बड़ा मजबूती मिली है। पाकिस्तान की टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में होगी।
पाकिस्तान की टीम:
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





