बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की जबरदस्त जुगलबंदी, नीदरलैंड्स के खिलाफ पकड़ा हैरतअंगेज कैच; VIDEO
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने जबरदस्त जुगलबंदी दिखाते हुए शानदार कैच पकड़ा। देखें वीडियो-

पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी है। पाकिस्तान के गेंदबाजों की शुरुआत में कुटाई हुई उसे देखकर लगा कि कहीं कप्तान का फील्डिंग करने का फैसला टीम पर भारी ना पड़ा जाए, मगर इसके बाद दो जबरदस्त कैच ने पाकिस्तान की मैच में वापसी करवाी। इस दौरान बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की बाउंड्री पर जबरदस्त जुगलबंदी भी देखने को मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने ये रिले कैच पारी के 5वें ओवर में पकड़ा। मोहम्मद नवाज की दूसरी गेंद पर माइकल लेविट सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, मगर वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए। गेंद बाउंड्री के पार जा ही रही थी कि बाबर आजम बीच में आ गए। पहले उन्होंने गेंद को पकड़ा। जैसे ही उन्हें लगा कि वह बाउंड्री रोप तक नहीं रुक पाएंगो तो उन्होंने गेंद को अंदर की ओर फेंक दिया। इस दौरान बाबर की तरफ भाग रहे शाहीन अफरीदी ने कैच पूरा किया।
माइकल लेविट खतकनाक दिखाई दे रहे थे, वह 15 गेंदों पर 3 चौकों और 1 गगनचुंबी छ्क्के के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए। आप भी देखें वीडियो-
इससे पहले पाकिस्तान के विकेट कीपर उस्मान खान ने शानदार कैच पकड़ मैक्स ओ'डॉउड को आउट किया था। यह विकेट सलमान मिर्जा को मिली थी। बता दें, खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड्स का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन है।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद
नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (WK/C), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



