Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Babar Azam and Naseem Shah return to Pakistan T20 squad for home series against South Africa
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए बाबर, नसीम की पाक टी20 टीम में वापसी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए बाबर, नसीम की पाक टी20 टीम में वापसी

संक्षेप:

बाबर आजम की पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होम सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह की भी पाकिस्तानी टी20 टीम में वापसी हुई है।

Thu, 23 Oct 2025 11:38 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज नसीम शाह की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला और अगले महीने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम में वापसी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले साल दिसंबर से टी20 प्रारूप से बाहर चल रहे बाबर आजम और नसीम शाह के अलावा युवा आक्रामक बल्लेबाज अब्दुल समद की भी टीम में वापसी हुई है।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जाएगी।

त्रिकोणीय श्रृंखला भी 17 से 29 नवंबर तक इन्हीं स्थलों पर आयोजित की जाएगी।

वर्तमान में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेल रहे पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका चार से आठ नवंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में भी भाग लेंगे।

इसके बाद 11 से 15 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की एक और एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।

नसीम और बाबर पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम में भी शामिल हैं।

चयनकर्ताओं ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमां और कलाई के स्पिनर सुफयान मुकीम को नजरअंदाज किया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को भी टीम में जगह मिली है लेकिन मुहम्मद हारिस टी20 टीम से बाहर हो गए हैं।

रहस्यमयी स्पिनर उस्मान तारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें पदार्पण का इंतजार है।

एकदिवसीय टीम में फैसल अकरम, हारिस राऊफ और हसीबुल्लाह की वापसी हुई है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

रिजर्व: फखर जमां, हारिस राऊफ, सुफियान मोकिम

एकदिवसीय टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, फखर जमां, हारिस राऊफ, हसीबुल्लाह, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |