BBL में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कटवाई नाक, रिजवान-बाबर बने सबसे फिसड्डी बल्लेबाज

Jan 17, 2026 05:42 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम बिग बैश लीग के जारी सीजन में सबसे खराब स्ट्राइक रेट से खेलने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दोनों बल्लेबाजों ने लीग में धीमी गति से रन बनाए हैं।

BBL में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कटवाई नाक, रिजवान-बाबर बने सबसे फिसड्डी बल्लेबाज

बिग बैश लीग में पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज अपनी बैंटिंग को बेहतर करने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया गए हैं। हालांकि पिछले कुछ मैच मोहम्मज रिजवान और बाबर आजम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। मोहम्मद रिजवान को जबरदस्ती रिटायर्ड आउट करवा दिया गया था, जबकि बाबर आजम को एक पुछल्ले बल्लेबाज की तरह ट्रीट किया गया। बिग बैश लीग 2025-26 में पाकिस्तान के दो बड़े सितारे बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए हैं लेकिन उनकी धीमी पारी ने सबका ध्यान खींचा है। इस वजह से बाबर और रिजवान सबसे खराब स्ट्राइक रेट वाली बल्लेबाजों की सूची में टॉप में मौजूद हैं।

बिग बैश लीग में खराब स्ट्राइक रेट को देखते हुए उनके T20 विश्व कप 2026 में जगह बनाने की उम्मीदों पर गहरा संकट मंडरा रहा है। मोहम्मद रिजवान और बाबर रिजवान जारी सीजन में सबसे धीमी गति से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी हैं। ये लिस्ट उन खिलाड़ियों की है, जिन्होंने कम से कम 120 गेंदें खेली हो। रिजवान का जारी सीजन में स्ट्राइक रेट 102.74 रहा है। बाबर आजम का 107.48 स्ट्राइक है। कोन्टॉस का स्ट्राइक रेट 110.21 है और टॉम रोजर्स का 127.50 है।

मेलबर्न रिनिगेड्स के लिए खेलते हुए मोहम्मद रिजवान को एक मैच में स्लो बैटिंग के कारण रिटायर्ड आउट कर दिया गया था, जोकि बिग बैश लीग में किसी विदेशी खिलाड़ी के साथ पहली बार हुआ। रिजवान 26 रन पर 23 गेंद खेलकर रिटायर्ड हुए, उनकी टीम के कप्तान विल सदरलैंड ने उन्हें वापस बुलाया था। सिडनी सिक्सर्स के लिए अब तक बाबर आजम ने बिग बैश लीग के जारी सीजन में 8-9 पारियों में अब तक लगभग 195 रन बनाए हैं। जिसमें दो फिफ्टी शामिल हैं, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट T20 क्रिकेट के आधुनिक मानकों से काफी कम है। एक मैच में स्टिव स्मिथ के साथ ओपनिंग करते हुए उनकी स्ट्राइक रेट 64 तक गिर गई थी।

सिडनी थंडर के खिलाफ मैच के दौरान बाबर आजम और स्टीव स्मिथ के बीच तालमेल की कमी दिखी। स्मिथ ने एक रन लेने से मना कर दिया था ताकि वह स्ट्राइक अपने पास रख सकें, जिससे बाबर थोड़े नाराज दिखे। इससे पहले फील्डिंग करते हुए बाबर आजम ने बाउंड्री पर एक गेंद नहीं रोकी, जोकि रोकी जा सकती थी, उनके प्रयास को देखकर स्मिथ हैरान रह गए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;