Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Ayush Mhatre Slams Sensational Unbeaten 110 for Mumbai in SMAT after appoint India captain for U19 Asia Cup
कप्तान बनते ही आयुष म्हात्रे के बल्ले ने उगली आग, 49 गेंद में जड़ा पहला टी20 शतक

कप्तान बनते ही आयुष म्हात्रे के बल्ले ने उगली आग, 49 गेंद में जड़ा पहला टी20 शतक

संक्षेप:

हाल ही में अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत का कप्तान नियुक्त किए गए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए एक शानदार शतक जड़ा। उनकी इस शानदार पारी की मदद से मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की।

Nov 28, 2025 06:32 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारत अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। शुक्रवार को टीम का ऐलान होने के बाद मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए मैच में विदर्भ के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली। म्हात्रे की पारी से गत चैंपियन मुंबई ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए इकाना स्टेडियम में 193 रनों के लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 194 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अठाराह वर्षीय आयुष म्हात्रे ने अपनी पहली टी20 शतकीय पारी में आठ छक्के और इतने ही चौके लगाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए सिर्फ 59 गेंदों पर नाबाद 110 रनों की एक तूफानी पारी खेली, जिसने मुंबई को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। मुंबई को शुरुआती ओवरों में अजिंक्य रहाणे (शून्य) और हार्दिक तामोरे (एक) के आउट होने से दो झटके लगे। टीम का स्कोर दो विकेट पर 21 रन हो गया।

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रनों की शानदार पारी खेलकर लय में वापसी जारी रखी और म्हात्रे के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी कर मुंबई की पारी को संभाला। वह 12वें ओवर में यश ठाकुर की गेंद पर यश राठौड़ को कैच देकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें:शुभमन गिल की चोट पर नितीश राणा ने दिया अपडेट, जानिए कैसा है कप्तान का हाल

इसके बाद क्रीज पर आये भारतीय हरफनमौला दुबे ने 19 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके के साथ नाबाद 39 रन की पारी खेली। उन्होंने म्हात्रे के साथ केवल 35 गेंद पर 85 रन की अटूट साझेदारी कर मुंबई को बड़ी जीत दिला दी। इससे पहले अथर्व तायडे (64) और अमन मोखड़े (61) के अर्धशतकों की बदौलत विदर्भ ने नौ विकेट पर 192 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

म्हात्रे का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर प्रभावित किया था, जहां उन्हें चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने सात मैचों में लगभग 189 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए। लेकिन उसके बाद से उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।

म्हात्रे ने इंग्लैंड दौरे पर चार एकदिवसीय मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए, लेकिन दो यूथ टेस्ट में 340 रन बनाकर टॉप-स्कोरर रहे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने तीन वनडे मैचों में केवल 10 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट में उनके नाम सिर्फ 38 रन रहे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |