यशस्वी जायसवाल-सरफराज खान टीम में शामिल, इस प्लेयर को मिली मुंबई की कप्तानी, पहले रणजी मैच के लिए टीम का ऐलान

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा)
share

पहले रणजी मैच के लिए मुंबई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यशस्वी जायसवाल टीम का हिस्सा होंगे। सरफराज खान भी मुकाबला खेलेंगे। आयुष म्हात्रे को उप-कप्तान बनाया गया है। 

sarafaraz khan
यशस्वी जायसवाल और सरफराज खान (फाइल फोटो)

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को सोमवार को मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जबकि आयुष म्हात्रे को टीम के पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया।

42 बार की चैंपियन मुंबई 11 से 15 अक्टूबर तक चंडीगढ़ का सामना करेगी और उसके सत्र का अपना पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेलने की उम्मीद है। मुंबई और चंडीगढ़ को हरियाणा, राजस्थान, रेलवे, तमिलनाडु और उत्तराखंड के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है।

टीम में भारत के बल्लेबाज सरफराज खान भी शामिल हैं जिन्होंने ईरानी कप में हिस्सा लिया था। टीम में शम्स मुलानी भी हैं जिनके ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत ए को दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने में मदद की थी। म्हात्रे ने इस साल की शुरुआत में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीत दिलाई थी और उन्हें टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। मुंबई के पूर्व कप्तान और भारत के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे।

पहले रणजी मैच के लिए मुंबई की टीम

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उप कप्तान),दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तर्मले।

भारतीय टीम में सरफराज और यशस्वी की मौजूदा स्थिति

बता दें कि यशस्वी जायसवाल हाल ही में खेली गई वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई भी मैच खेलने को नहीं मिला। जायसवाल भारत के लिए टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं, लेकिन अगले एक महीने में भारत का कोई भी टेस्ट मैच नहीं है। टीम इंडिया 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी जहां उसे पहले पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। न्यूजीलैंड दौरे की टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। अगले 27 दिनों तक यशस्वी जायसवाल का कोई मुकाबला नहीं है। ऐसे में वे चयन के लिए उपलब्ध थे और मुंबई क्रिकेट टीम में उन्हें शामिल कर लिया गया। सरफराज खान की भी लगभग यही कहानी है। वे हाल ही में हुई श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय स्क्वॉड में लगभग दो साल के अंतराल के बाद शामिल किए गए थे। श्रीलंका से आने के बाद सरफराज ने ईरानी कप में शिरकत की। सरफराज खान को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भले ही भारतीय स्क्वॉड में ना चुना जाए लेकिन इंडिया ए के स्क्वॉड में जरूर चुना जाएगा। उससे पहले की तैयारियों के लिए रणजी ट्रॉफी उनके लिए उपयुक्त प्लेटफॉर्म है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़यशस्वी जायसवाल-सरफराज खान टीम में शामिल, इस प्लेयर को मिली मुंबई की कप्तानी