अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम
अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 में छठी बार खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को मुंबई पहुंची और यहां पहुंचने पर उनका हीरो की तरह भव्य स्वागत मिला।

अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का रविवार को भव्य स्वागत हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में प्रशंसक इन युवा नायकों का स्वागत करने पहुंचे। भारत ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के हरारे में हुए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता। आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के 80 गेंद में 175 रन की शानदार पारी की बदौलत नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा और इंग्लैंड को 40.2 ओवर में 311 रन पर समेटकर बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था।
मुंबई हवाई अड्डे पर कप्तान म्हात्रे और स्टार सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जहां प्रशंसक और परिवार के सदस्य उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। म्हात्रे का पूरा परिवार मौजूद थे जिसमें उनके माता-पिता के अलावा चाची और बहनोई शामिल थे। म्हात्रे ने फाइनल में 51 गेंद में 53 रन बनाए थे। म्हात्रे के पिता योगेश कमलाकर म्हात्रे ने कहा, ''हमारे पास इस खुशी के लिए कोई शब्द नहीं हैं क्योंकि वे इतने साल से जो कड़ी मेहनत कर रहे थे, उसका फल आज मिला है। ''
म्हात्रे की मां ने कहा, ''मुझे बहुत खुशी है कि वह अपने देश के लिए विश्व कप ला रहा है। उसे बचपन से ही क्रिकेट का शौक है और बचपन से उसने जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल आज मिला है। हम घर पहुंचकर जश्न मनाएंगे। '' अभी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है इसलिए उम्मीद है कि बीसीसीआई टीम के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित करेगा।
सूत्रों के अनुसार सभी खिलाड़ी मुंबई से अपने घर जाएंगे और बीसीसीआई द्वारा घोषणा किए जाने पर सम्मान समारोह के लिए इकट्ठा होंगे। भारत के प्रदर्शन की खास बात यह थी कि वह टूर्नामेंट में अजेय रहा। बीसीसीआई ने टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। ऋषिकेश कानिटकर की कोचिंग वाली टीम ने सुपर सिक्स चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी हराया था।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



