टूटे-बिखरे डेविड मिलर को अक्षर पटेल ने ऐसे संभाला, उनके इस जेस्चर ने जीता दिल- VIDEO
गुजरात टाइटंस से मिली करीबी हार के बाद डेविड मिलर टूट कर बिखर गए थे। उनकी एक गलती की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने जीती हुई बाजी गंवा दी थी। मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा की 5वीं गेंद पर सिंगल ना लेने का अफसोस पूरी जिंदगी रहेगा।

गुजरात टाइटंस से मिली करीबी हार के बाद डेविड मिलर टूट कर बिखर गए थे। उनकी एक गलती की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने जीती हुई बाजी गंवा दी थी। मिलर को प्रसिद्ध कृष्णा की 5वीं गेंद पर सिंगल ना लेने का अफसोस पूरी जिंदगी रहेगा। मैच हारने के बाद उनकी आंखों के सामने पूरा फ्लैशबैक चल रहा होगा, उन्हें भी समझ आ गया था कि वह कितनी बड़ी गलती कर बैठे हैं। हार के बाद उनका अपनी टीम और कप्तान से नजरें मिलाना मुश्किल हो रहा था, मगर तब कप्तान अक्षर पटेल ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। इस घटना का वीडियो आईपीएल ने खुद अपने अधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है।
IPL द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में देखने को मिल रहा है कि कैसे प्रसिद्ध कृष्णा की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर गच्चा खा जाते हैं और कैसे जोस बटलर कुलदीप यादव को रन आउट कर गुजरात टाइटंस की जीत पक्की करते हैं।
मैच हारने के बाद डेविड मिलर से सबसे पहले गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा मिले, जो साउथ अफ्रीकी टीम में डेविड मिलर के साथी हैं। इसके बाद वहां जीटी के कप्तान शुभमन गिल भी पहुंचे, जहां उन्होंने मिलर की चोट के बारे में पूछा और उनकी पारी का तीरफ की।
इसके बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल की एंट्री हुई। अक्षर ने मिलर से हाथ मिलाया और तुरंत उनके कंधे पर हाथ रखकर समझाने लगे। अक्षर यही समझा रहे होंगे कि क्रिकेट में ऐसा होता रहता है, आप एक बड़े मैच विनर हैं और आगे हमें खूब मैच जिताएंगे।
अक्षर पटेल भी जानते हैं कि यह टूर्नामेंट कितना लंबा है, अगर उनके खिलाड़ी शुरुआत में ही कॉन्फिडेंस खो देंगे तो आगे दिक्कत हो सकती है।
कैसा रहा DC vs GT रोमांचक मैच
रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी। जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिये केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाए।
दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 36 रन चाहिये थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर (20 गेंद में नाबाद 40) ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाये रखा। आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ दिया।अगली गेंद पर निगम आउट हो गए जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिये रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। गुजरात के लिये अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लिये।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


