शुभमन गिल या वॉशिंगटन सुंदर नहीं, तूफानी प्रदर्शन के लिए इन्हें मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शुभमन गिल या वॉशिंगटन सुंदर नहीं, बल्कि तूफानी प्रदर्शन के लिए किसी और को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। ये कोई और नहीं, बल्कि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं, जिन्होंने पहले गेंद से और फिर बल्ले से कहर बरपाया।

Axar Patel

आखिरकार यूके के दौरे पर टीम इंडिया को पहली जीत नसीब हो ही गई। टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया। इससे पहले भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें 2-0 से हार झेली थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में यूके टूर पर भारत खाली हाथ था, लेकिन मंगलवार 14 जुलाई को भारत यहां पहली जीत मिली। इस जीत के हीरो वैसे तो शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर भी थे, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड किसी और को मिला।

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए तूफानी प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पहले तो इस मैच में उन्होंने गेंद से अपनी करामात दिखाई और फिर जरूरत पड़ने पर अपने बल्ले की धार भी अंग्रेजों को दिखाई। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और दूसरे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन के आगे दोनों के प्रदर्शन फीके लगेंगे।

गेंद और बल्ले से अक्षर ने किया प्रदर्शन

अक्षर पटेल ने 9.5 ओवर में 62 रन जरूर खर्च किए, लेकिन 4 विकेट भी निकाले। इसमें लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जोश टंग के विकेट शामिल हैं। हालांकि, पारी के आखिर में जाकर उन्हें ये सफलताएं मिलीं, लेकिन इन्हीं विकेटों के चलते इंग्लैंड को अच्छी फिनिश नहीं मिली। वहीं, जब बल्लेबाजी की बात आई तो मैच थोड़ा फंस गया था, लेकिन अक्षर ने 52 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।

टीम इंडिया के लिए इस मैच में रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे शुभमन गिल ने 80 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए थे और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन उन्होंने बनाए। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 76 रनों की पारी खेली, जबकि 68 रन लियाम डॉसन ने बनाए, लेकिन अक्षर पटेल की परफॉर्मेंस के आगे सभी बौने नजर आए। अक्षर पटेल के लिए टी20 सीरीज अच्छी नहीं रही थी, लेकिन वनडे सीरीज की शुरुआत उन्होंने अच्छे अंदाज में की है, जो कि टीम इंडिया के लिए भी एक अच्छा संकेत है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।