Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australian media mocks rivals after Perth Test dubs Travis Head England s daddy Aus vs Eng the ashes
एशेज: पर्थ टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया प्रतिद्वंद्वी का मजाक, हेड को बताया 'इंग्लैंड का डैडी'

एशेज: पर्थ टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया प्रतिद्वंद्वी का मजाक, हेड को बताया 'इंग्लैंड का डैडी'

संक्षेप:

प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महज 2 दिन में हरा दिया। सीरीज ओपनर में बुरी तरह हार के बाद बेन स्टोक्स की अगुआई वाली मेहमान टीम बुरी तरह दबाव में होगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के एक टेबलॉयड ने इंग्लैंड की टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्रेविस हेड को 'इंग्लैंड का डैडी' बताया है।

Nov 24, 2025 12:22 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महज 2 दिन में हरा दिया। सीरीज ओपनर में बुरी तरह हार के बाद बेन स्टोक्स की अगुआई वाली मेहमान टीम बुरी तरह दबाव में होगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के एक टेबलॉयड ने इंग्लैंड की टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्रेविस हेड को 'इंग्लैंड का डैडी' बताया है। हेड ने पर्थ टेस्ट में तूफानी शतक जड़ा था और दूसरे ही दिन इंग्लैंड की हार की इबारत लिख दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई टेबलॉयड 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' ने अपने फ्रंट पेज पर ट्रेविस हेड की एक बड़ी सी तस्वीर छापी है। तस्वीर में हेड अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हैं जिसे वह गोद में लिए हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अखबार ने बड़े अक्षरों में लिखा है- इंग्लैंड के डैडी।

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट महज 2 दिन में खत्म हो गया था। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने पहली पारी में 172 रन पर ढेर हो गई थी। स्टार्क ने पारी में 7 विकेट चटकाए। जवाब में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को सिर्फ 132 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पारी में 5 विकेट चटकाए थे। ब्राइडन कार्स ने 3 और जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 रन बनाए। इस पारी में मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके। इस तरह मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को मैच की चौथी पारी में जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला था। मैच की शुरुआती 3 पारियां जिस तरह बहुत ही सस्ते में निपटी थीं, उसे देखते हुए 205 रन का टारगेट आसान तो बिल्कुल नहीं था लेकिन ट्रेविस हेड कुछ अलग ही मूड में उतरे।

ये भी पढ़ें:एशेज का पहला टेस्ट हारा इंग्लैंड, मगर ऑस्ट्रेलिया को हो गया करोड़ों का नुकसान

हेड और जेक वेदरलैंड ने पहले विकेट के लिए 69 गेंद में 75 रन की तेज साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया। वेदरफोर्ड के आउट होने के बाद हेड ने लाबुशाने के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। हेड ने सिर्फ 83 गेंद में 123 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के जड़े। हेड ने सिर्फ 69 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मार्नस लाबुशाने ने 49 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का जड़ा। इस तरह ओपनिंग मैच को ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन के भीतर ही 8 विकेट से जीत लिया।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |