Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australian legend Steve Waugh named Virat Kohli not Sachin Tendulkar as the GOAT of ODIs once in a generation cricketer
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर नहीं, इस क्रिकेटर को बताया वनडे का GOAT

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर नहीं, इस क्रिकेटर को बताया वनडे का GOAT

संक्षेप:

स्टीव वॉ ने विराट कोहली को वनडे का सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी ने वनडे में बल्लेबाजी की एक नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने किंग कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा को भी ओडीआई के सर्वकालिक महान खिलाड़ी में गिना, जिन्हें खेलते देखना शानदार होता है।

Nov 07, 2025 09:23 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। वह अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। लेकिन इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को वनडे फॉर्मेट में महानतम क्रिकेटर कौन लगता है? GOAT या ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ओडीआई क्रिकेटर कौन है? इस सवाल पर लोगों के मन में सबसे पहले जो नाम आएगा वो महान सचिन तेंदुलकर का होगा जो वनडे और टेस्ट दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन स्टीव वॉ ने सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया। उन्होंने विराट कोहली को वनडे का महानतम खिलाड़ी बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वॉ ने किंग कोहली को ऐसा खिलाड़ी बताया है जिसने सीमित ओवर के क्रिकेट में बल्लेबाजी की एक नई ही परिभाषा गढ़ी। एक ऐसा खिलाड़ी जो पीढ़ियों में कोई एक होता है। कोहली के अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में बताया।

ये भी पढ़ें:बर्थडे ब्वॉय विराट के 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में स्टीव वॉ ने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा 2 ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर हैं। विराट कोहली संभवतः वनडे का सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं। आप उन्हें हर जगह खेलते देखना चाहते हैं...लेकिन वे हर मैच नहीं खेल सकते।’

ये भी पढ़ें:रोहित और कोहली दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ वनडे के लिए भारत A की टीम में नहीं

स्टीव वॉ ने आगे कहा, 'इन सर्वकालिक महान खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना हमेशा ही शानदार होता है। विराट कोहली जैसा खिलाड़ी तो किसी पीढ़ी में एक बार पैदा होने वाला खिलाड़ी है। अगर आपको मौका मिलता है तो आप उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं।'

विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 2008 में डेब्यू करने वाले कोहली के नाम अब तक 305 वनडे मैच में 14,255 रन दर्ज हैं, जिनमें 51 शतक शामिल हैं। उन्हें चेज मास्टर के तौर पर जाना जाता है। वनडे के इतिहास में 8 हजार से लेकर 14 हजार रन तक सबसे तेजी से बनाने के रिकॉर्ड उनके ही नाम हैं।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |