ग्रुप स्टेज में ही विश्व कप से बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया, कल होगा किस्मत का फैसला
सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से पटखनी देकर विश्व कप के सुपर-8 में पहंचने की संभावनाओं पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप के सुपर 8 के मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेगी या नहीं इसका फैसला अब मंगलवार को खेले जाने वाले जिम्बाब्वे बनम आयरलैंड मैच से तय होगा।

सोमवार को पेल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 विकेट से पटखनी देकर कंगारू टीम के विश्व कप के सुपर-8 में पहंचने की संभावनाओं पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप के सुपर 8 के मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेगी या नहीं इसका फैसला अब मंगलवार (17 फरवरी) को खेले जाने वाले जिम्बाब्वे बनम आयरलैंड मैच से तय होगा।
कल के मुकाबले में अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है तब ऑस्ट्रेलिया का खेल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीलंका तीन में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम ने 2 मैचों में लगातार 2 जीत हासिल की है और चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक जीत मिली है। 2 अंकों के साथ कंगारू टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज का अब सिर्फ 1 मैच बचा है, जिसे जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 4 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में यदि कल के मैच में जिम्बाब्वे आयलैंड को हरा देता है तब आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 2026 टी-20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी, क्योंकि वह 6 अंकों तक नहीं पहुंच सकेगी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम की विश्व कप के सुपर 8 में पहुंचने की संभावनाएं बहुत कम हो गई हैं। दूसरे सिनारियों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की टीम तभी सुपर 8 में क्वालीफाई कर सकती है जब जिम्बाब्वे अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हार जाए और ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच बड़े मार्जिन से जीत ले। ऐसे में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें चार- चार अंकों के साथ बराबर पर होंगी और नेट रन रेट निर्धारित होगा कि कौन सी टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेगी। यह सिनारियो बहुत ही मुश्किल नजर आता है क्योंकि जिम्बाब्वे का एक मुकाबला आयरलैंड से बाकी है और एक मैच उसे श्रीलंका से खेलना है। जिम्बाब्वे की टीम कल का मुकाबला नहीं जीतती है तो उसके लिए भी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ उनका मुकाबला फिर मस्ट विन हो जाएगा और श्रीलंका की टीम जिस लय में दिख रही है उसको देखते हुए लगता नहीं है कि जिम्बाब्वे की टीम उसे हरा पाएगी। ऐसे में यह कह सकते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अब भी संभावनाएं शेष हैं लेकिन दूसरे पर निर्भर भी रहना होगा।
ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला ओमान से है जिसे कंगारू टीम बड़े अंतर से जीतना चाहेगी, लेकिन उससे पहले कल खेले जाने वाले जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच में टकटकी लगानी होगी और ऑस्ट्रेलिया चाहेगी कि जिम्बाब्वे हार जाए। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की निर्भरता श्रीलंका पर भी होगी कि वह जिम्बाब्वे को अलगे मैच में हरा दे। जिम्बाब्वे जैसी टीम ने इस विश्व कप में वास्तव में कमाल कर दिया है।






