Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे 23 रनों से जीता
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से शिकस्त दी है। मैथ्यू कुहनेमन (0) ऑस्ट्रेलिया की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।


Brian Bennett
AUS vs ZIM Highlights: जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर किया है। जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को ग्रुप बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी हार थमाई। जिम्बाब्वे ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 170 का टारगेट देने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवर में 146 रनों पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट महज 29 रन पर गंवा दिए थे, जिससे टीम उबर नहीं सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ (65) ने सर्वाधिक रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 और ट्रेविस हेड ने 17 रनों को योगदान दिया। जोश इंग्लिस (8) समेत सात खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कैमरून ग्रीन और टिमव डेविड का तो खाता ही नहीं खुला। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार शिकार किए और ब्रैड इवांस के हिस्सा में तीन विकेट आए। वेलिंगटन मसाकाद्जा और रयान बर्ल को एक-एक विकेट मिला।इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान ट्रेविस हेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली। 2 ही विकेट पूरी पारी में गिरे, लेकिन टीम 169 रन तक ही पहुंची। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 64 रनों की पारी खेली।
ZIM 169/2 (20)
AUS 146/10 (19.3)
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरोन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, और मैथ्यू कुहनेमन
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रेमर और ब्लेसिंग मुजारबानी
Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे 23 रनों से जीता
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से शिकस्त दी है। मैथ्यू कुहनेमन (0) ऑस्ट्रेलिया की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर रहे।
Australia vs Zimbabwe Live score: रेनशॉ ने गंवाया विकेट
ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट मैट रेनशॉ के तौर पर गिरा है। उन्हें मुजरबानी ने 19वें ओवर की चौती गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। रेनशॉ ने 44 गेंदों में 65 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। मुजरबानी ने अंतिम गेंद पर जम्पा (2) को आउट किया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 29 रन चाहिए।
Australia vs Zimbabwe Live score: स्टोइनिस लौटे पवेलियन
मार्क स्टोइनिस सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने चार गेंदों में 6 रन बनाए। स्टोइनिस को वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 16वें ओवर में आउट किया। इवांस ने 18वें ओवर में बेन ड्वारशुइस का शिकार किया। ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 12 गेंदों में 41 रनों की जरूरत है। रेनशॉ 63 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Australia vs Zimbabwe Live score: मैक्सवेल लौटे पवेलियन
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। रयान बर्ल ने 15वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया। मैक्सवेल ने 32 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के जरिए 31 रन बनाए। उन्होंने रेनशॉ के साथ पांचवे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। रेनशॉ ने 34 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
Australia vs Zimbabwe Live score: ऑस्ट्रेलियाई टीम 100 के पार
लड़खड़ाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 14वें ओवर में जाकर 100 का आंकड़ा पार किया है। मैक्सवेल और रेनशॉ ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 75 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। मैक्सवेल 31 और रेनशॉ 45 के निजी स्कोर पर हैं।
Australia vs Zimbabwe Live score: मैक्सवेल से अब उम्मीदें
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 ओवर के बाद 58 रन बना लिए हैं, लेकिन 4 विकेट खो दिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल इस वक्त क्रीज पर हैं। 170 रनों का टारगेट सामने हैं। उलटफेर से बचना है तो आज मैक्सवेल को कुछ तूफानी करना होगा, जो उन्होंने वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ किया था।
Australia vs Zimbabwe Live score: कप्तान ट्रैविस हेड भी हुए आउट
ट्रैविस हेड से उम्मीद थीं, लेकिन अगले ओवर में वह बोल्ड हो गए। ब्रैड इवांस ने उनको 17 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29/4 हो गया।
Australia vs Zimbabwe Live score: ऑस्ट्रेलिया ने खोए 3 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत अच्छी रही। 13 रन पहले ओवर में बने, लेकिन अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे ओवर में कैमरोन ग्रीन बिना खाता खोले आउट हो गए। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर टिम डेविड भी चलते बने। उनका भी खाता नहीं खुला।
Australia vs Zimbabwe Live score: ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 का टारगेट
ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 64 रनों की पारी खेली, जबकि 13 गेंदों में 25 रन कप्तान सिकंदर रजा ने बनाए। एकमात्र छक्का इस पारी में पारी की आखिरी गेंद पर आया। बेनेट इस मैच में थोड़ा धीमा खेले। 35-35 रनों की पारी तदिवानशी मारुमानी और रयान बर्ल ने खेली। 20 ओवर में 2 विकेट खोकर जिम्बाब्वे ने 169 रन बनाए।
Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे ने बना लिए 150 रन
जिम्बाब्वे की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 150 रन बना लिए हैं। आखिरी के दो ओवरों में कितने रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये टीम बनाती है? ये देखने वाली बात होगी। सिकंदर रजा और ब्रायन बेनेट क्रीज पर हैं।
Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका
जिम्बाब्वे ने अपना दूसरा विकेट 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर गंवाया, जब रयान बर्ल 30 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। चार चौके उन्होंने अपनी पारी में जड़े। कैमरोन ग्रीन को उनका विकेट मिला। कैच जैवियर बार्टलेट ने पकड़ा, जो सब्सटीट्यूट फील्डर हैं।
Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे का स्कोर 100 के पार
जिम्बाब्वे की टीम का स्कोर 100 के पार हो चुका है। 13 ओवर के बाद स्कोर 106/1 है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे विकेट की तलाश है।
Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता मार्कस स्टोइनिस ने दिलाई, जो छठे गेंदबाज हैं। 21 गेंदों में 35 रनों की पारी खेलकर तदिवानाशे मारुमानी आउट हुए। उनका कैच जोश इंग्लिस ने पकड़ा, जो विकेट के पीछे कैच थमा बैठे। 7 चौके इस पारी में मारुमानी ने लगाए।
Australia vs Zimbabwe Live score: पावरप्ले जिम्बाब्वे के नाम
जिम्बाब्वे की टीम ने पावरप्ले को भुनाया। बिना विकेट खोए पहले 6 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम ने 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले विकेट की तलाश है।
Australia vs Zimbabwe Live score: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर में 4 रन ही बने, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एक रिव्यू खो दिया।
Australia vs Zimbabwe Live score: दोनों टीमों में हुए दो बदलाव
ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दोनों टीमों में दो-दो बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कोनोली और जैवियर बार्टलेट को बाहर किया है। वहीं, बेन ड्वारशियस और टिम डेविड को टीम में जगह दी है। ब्रैंडन टेलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि रिचर्ड नगारवा को आराम दिया गया है। टॉनी मुनीओंगा और ग्रीम क्रीमर को टीम में जगह मिली है।
Australia vs Zimbabwe Live score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत
जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीता है और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। डे गेम है तो ओस या कोई अन्य फैक्टर परेशान नहीं करेगा।
Australia vs Zimbabwe Live score: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, ज़ेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, टिम डेविड, मिचेल मार्श
जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदीवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेट कीपर), सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, ग्रीम क्रेमर
Australia vs Zimbabwe Live score: ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टक्कर
T20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच आज मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें अपना दूसरा-दूसरा मैच खेलने वाली हैं। दोनों ने पहला-पहला मैच जीता हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।