AUS vs IRE Highlights: ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी आगाज, आयरलैंड को रौंद डाला

Feb 11, 2026 06:37 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

AUS vs IRE Highlights:  ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत हासिल की। यह टूर्नामेंट का 14वां मैच था। आयरलैंड के  सामने 183 रनों का लक्ष्य था।

AUS vs IRE Highlights: ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी आगाज, आयरलैंड को रौंद डाला

AUS vs IRE Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजयी आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप बी मैच में आयरलैंड को 67 रनों से रौंदा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस के अलावा मैट रेनशॉ और जोश इंग्लिस ने 37-37 रन बनाए। वहीं, बड़े टारगेट का पीछा करते हुए आयरलैंड टीम 16.5 ओवर में 115 रनों पर ढेर हो गई। आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रन बनाए। लोर्कन टकर ने 24 जबकि रॉस अडायर और मार्क अडायर ने 12-12 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा और नाथन एलिस ने चार-चार शिकार किए। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग 1 रन बनाकर पहले ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। कंगारू टीम ने साल 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था। 2024 में ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में भारत के हाथों हार मिली थी।

IRE 115/10 (16.5 ओवर)

AUS 182/6 (20 ओवर)

AUS vs IRE Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से रौंदा है। बैरी मैकार्थी आयरलैंड की ओर से आउट होने वाली आखिरी प्लेयर रहे। उन्होंने चार गेंदों में दो रन बनाए।

AUS vs IRE Live Cricket Score: 43 रनों पर आयरलैंड की आधी टीम ढेर हो गई है। स्पिनर एडम जम्पा ने सातवें ओवर में गैरेथ डेलानी का शिकार किया। डेलानी के बल्ले से 12 गेंदों में 11 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। जम्पा ने 14वें ओवर में लोर्कन टकर को पवेलियन भेजा। टकर ने 27 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रनों की पारी खेली।

AUS vs IRE Live Cricket Score: आयरलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए खराब आगाज किया है। आयरलैंड ने महज 17 रन जोड़कर तीन विकेट गंवा दिए हैं। रॉस एडेयर ने 6 और कर्टिस कैम्फर ने 4 रन बनाए जबकि हैरी टेक्टर और का खाता नहीं खुला। कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहले ओवर में रिटायर्ड हर्ट हुए। नाथन एलिस ने पांचवे ओवर में बेंजामिन कैलिट्ज (4) का शिकार किया।

AUS vs IRE Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के सामने 183 रनों का टारगेट रखा है। कूपर कोनोली और जेवियर बार्टलेट 11-11 रन बनाकर नाबाद रहे।

AUS vs IRE Live Cricket Score: मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस की साझेदारी टूट गई है। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मैथ्यू हम्फ्रीज ने 17वें ओवर में रेनशॉ को बोल्ड किया, जिन्होंने 33 गेंदों में दो चौकों क मदद से 37 रन बनाए। स्टोइनिस को मार्क अडायर ने 18वें पवेलियन भेजा। स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 45 रन बटोरे। उनके बल्ले से दो चौके और एक सिक्स निकला।

AUS vs IRE Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा है। उन्हें हैरी टेक्टर ने 10वें ओवर में अपना शिकार बनाया। मैक्सवेल 9 गेंदों में एक चौके के जरिए महज 9 रन बनाए। मैट रेनशॉ 18 और मार्कस स्टोइनिस 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

AUS vs IRE Live Cricket Score: फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता है। मार्क अडायर ने पांचवे ओवर में कैमरून ग्रीन को अपने जाल में फंसाया। उन्होंने 11 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। जॉर्ज डॉकरेल ने सातवें ओवर में जोश इंग्लिस का शिकार किया, जिन्होंने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का मारा।

AUS vs IRE Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत की है। ट्रेविस हेड का बल्ला नहीं चला। वह 7 गेंदों में 6 रन बना सके, जिसमें एक चौका शामिल है। हेड दूसरे ओवर की पहली गेंद पर रनआउट हुए।

AUS vs IRE Live Cricket Score: हाल के खराब प्रदर्शन और प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में आगाज करेगी। यह 2016 के बाद पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा जिसमें ऑस्ट्रेलिया की घातक तेज गेंदबाजी तिकड़ी का एक भी सदस्य टीम में शामिल नहीं। मिचेल स्टार्क ने पिछले साल जहां टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले लिया वहीं पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी गैरमौजूदगी में नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस और जेवियर बार्टलेट तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे।

AUS vs IRE Live Cricket Score: पॉल स्टर्लिंग के नेतृत्व वाली आयरलैंड टीम टूर्नामेंट में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। आयरलैंड को पिछले मैच में सह-मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 20 रनों से हार का मुंह देखा और अब उसे ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आयरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आयरलैंड की टीम में 15 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे। आयरलैंड नौवीं बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, बेन ड्वारशुइस, ज़ेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा।

आयरलैंड का स्क्वॉड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग, कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।