Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia vs England Highlights 5th Test Day 1 Scorecard Joe Root Harry Brook Century Partnership
इंग्लैंड ने किया सिडनी टेस्ट का जोरदार आगाज, जो रूट के साथ चमके ब्रूक; खतरे में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने किया सिडनी टेस्ट का जोरदार आगाज, जो रूट के साथ चमके ब्रूक; खतरे में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

संक्षेप:

जो रूट और हैरी ब्रूक की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड की टीम बारिश की खलल से पहले 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। जो रूट 72 तो हैरी ब्रूक 78 रन बनाकर नाबाद है। टी-ब्रेक से पहले खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया था।

Jan 04, 2026 11:59 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड का दबदबा रहा। जो रूट और हैरी ब्रूक की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड की टीम बारिश की खलल से पहले 3 विकेट के नुकसान पर 211 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। जो रूट 72 तो हैरी ब्रूक 78 रन बनाकर नाबाद है। टी-ब्रेक से पहले खराब रोशनी की वजह से मैच को रोक दिया गया था, इसके बाद मौसम बिगड़ा और मैदान पर बारिश ने दस्तक दी। इसके बाद मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया और अंपायर्स को पहला दिन समाप्त करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर क्या बोले अजहरुद्दीन? BCCI ने जो किया…

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। 57 के स्कोर पर बेन डकेट, जैक क्रॉली और जैकब बेथल के रूप में टॉप-3 बल्लेबाजों को खोने के बाद इंग्लैंड मुश्किल में था।

इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। दोनों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की।

जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 67वां अर्धशतक लगाया। इसी के साथ रूट टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद नजदीक पहुंच गए हैं। सचिन ने अपने करियर में 68 बार यह कारनामा किया था। रूट के पास अगली पारी में सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें:रूट का ‘बल्ला’ फिर बोला ‘हल्ला’, सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर

जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच चौथे विकेट के लिए कुल 154 रनों की साझेदारी हो गई है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की नजरें इंग्लैंड के सामने एक पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने पर होगी, इसके लिए जो रूट और हैरी ब्रूक को अपनी साझेदारी को और बढ़ा बनाना होगा।

पहला दिन बारिश की वजह से जल्दी समाप्त होने की वजह से दूसरे दिन का आगाज तय समय से 30 मिनट पहले होगा। पहले दिन कुल 45 ओवर का खेल हुआ था, इसकी भरपाई दूसरे दिन से की जाएगी।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।