जो रूट के 160 रनों से इंग्लैंड मजबूत, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने दिया करारा जवाब

Jan 05, 2026 12:55 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा किया हुआ है। 3-1 से मेजबान आगे हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि आखिरी मैच जीतकर सीरीज को अच्छे नोट पर खत्म किया जाए।

जो रूट के 160 रनों से इंग्लैंड मजबूत, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने दिया करारा जवाब

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। 4 जनवरी से शुरू हुआ ये मैच पांच दिन तक चलता हुआ नजर आ रहा है। इसके पीछे का कारण ये है कि 5 जनवरी को दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही पारी पूरी खत्म हुई है, जबकि दूसरी पारी में 2 ही विकेट गिरे हैं। सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा किया हुआ है। 3-1 से मेजबान आगे हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि आखिरी मैच जीतकर सीरीज को अच्छे नोट पर खत्म किया जाए। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड यानी एससीजी में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन ट्रैविस हेड शतक बनाने से चूक गए, लेकिन वे नॉटआउट हैं। जो रूट ने इंग्लैंड ने दमदार 160 रनों की पारी खेली।

मुकाबले की बात करें तो सिडनी में जारी इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। कप्तान के फैसले पर बल्लेबाज खरे उतरे और टीम ने 384 रन बोर्ड पर टांग दिए। जो रूट 160 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जबकि हैरी ब्रूक ने 84 रनों की पारी खेली। 46 रन विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने बनाए। 27-27 रन बेन डकेट और विल जैक्स ने बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि 2-2 विकेट मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड को मिले।

वहीं, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम को अच्छी शुरुआत ओपनर ट्रैविस हेड और दैक वेदरल्ड ने दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। हालांकि, वेदरल्ड 21 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका मार्नस लाबुशेन के रूप में लगा, जो 68 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। ट्रैविस हेड 87 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 91 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि माइकल नेसर नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 15 गेंदों में एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए दोनों विकेट कप्तान बेन स्टोक्स ने निकाले। मैथ्यू पॉट्स की खूब धुनाई ट्रैविस हेड ने की।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।