Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia Top Order Fires with Four Consecutive 50 Stands last time it happened for Australia in an Ashes back in 2006
शुरुआती 4 विकेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए किया कमाल, 19 साल बाद एशेज में ऐसा हुआ

शुरुआती 4 विकेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए किया कमाल, 19 साल बाद एशेज में ऐसा हुआ

संक्षेप:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आज अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से 19 साल पुराने एक आंकड़े को दोहराया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में शुरुआती चार विकेटों के लिए लगातार 50 या उससे अधिक रन की साझेदारियां हुई।

Dec 05, 2025 04:32 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 334 रन बनाकर आउट हो गई। स्टार बल्लेबाज जो रूट 138 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर दमदार शुरुआत की है। ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने लगातार तीन अर्धशतकीय साझेदारी जोड़ी, जोकि अब रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती चार विकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, जोकि 2015 के बाद एक पारी में शुरुआती चार विकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी का पहला मामला है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था। वहीं एशेज की बात करें तो 2006 में ब्रिसबेन में ही ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती 4 विकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई थी। ट्रेविस हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 गेंद में 69 रन जोड़े। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ 68 गेंद में 50 रन की पार्टनरशिप की। स्टीव स्मिथ ने कैरमन ग्रीन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 114 गेंद में 95 रन की साझेदारी की।

ये भी पढ़ें:डे-नाइट टेस्ट में लाबुशेन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,स्मिथ से पहले पूरे किए 1000 रन

ब्रिसबेन में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक डिनर ब्रेक के बाद 5 विकेट खोकर दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर (334) से आगे निकल गई है और बढ़त हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेक वेदराल्ड ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया। मार्नश लाबुशेन ने 78 गेंद में 65 रन का योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 43 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। कैमरन ग्रीन 57 गेंद में 45 रन बनाकर कार्स का शिकार हुए। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने तीन, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |