ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 साल के बाद बांग्लादेश में खेलेगी वनडे सीरीज, हो गया T20 सीरीज का भी ऐलान

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Bangladesh vs Australia Series बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद इतने ही मैचों की टी20 सीरीज का भी आयोजन होगा। इसका पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम 15 साल के बाद बांग्लादेश में खेलेगी वनडे सीरीज, हो गया T20 सीरीज का भी ऐलान

15 साल लंबे इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की मेंस टीम बांग्लादेश में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए जून 2026 में बांग्लादेश आएगी। इस बात की पुष्टि खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है। इस दौरे पर बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी और उसके बाद इतने ही मैचों की टी20 सीरीज का भी आयोजन होगा। इसका पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है, जो आप स्टोरी में नीचे देख पाएंगे।

9 जून से वनडे इंटरनेशनल सीरीज के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का ये दौरा शुरू होगा, जो 21 जून तक चलने वाला है। वनडे सीरीज के तीनों मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि टी20 सीरीज की मेजबानी चटग्राम का बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टीनेट मातिउर रहमान स्टेडियम करेगा। इस सीरीज के लिए एक नई ब्रॉडकास्टिंग राइट्स डील भी हुई है, जिससे ऑस्ट्रेलिया में गेम्स का टेलीकास्ट हो सकेगा। वनडे और टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया में फॉक्स क्रिकेट और कायो स्पोर्ट्स पर देखने को मिलेगी। इससे पहले जो टी20 सीरीज खेली गई थी। उसका प्रसारण ऑस्ट्रेलिया में नहीं किया गया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई फैंस को इस बार वनडे और टी20 सीरीज टीवी पर देखने को मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2021 में पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था, जबकि आखिरी वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बांग्लादेश में 2011 में खेली थी। आखिरी जो वनडे सीरीज थी, वह तीन मैचों की थी और उसमें ऑस्ट्रेलिया ने सूपड़ा साफ कर दिया था। वहीं, आखिरी टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज पाकिस्तान में खेलनी है, जिसकी शुरुआत 30 मई से होगी।

बांग्लादेश सीरीज 2026 T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला T20I असाइनमेंट होगा। बांग्लादेश की टीम अगस्त में ऑस्ट्रेलिया में डार्विन और मैके में दो टेस्ट मैच भी खेलेगी, जो 2003 के बाद ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली टेस्ट सीरीज होगी। चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल प्लेयर्स और प्रॉस्पेक्ट्स के लिए मई में ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे, जो अभी भी देश में हैं।

बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज

9 जून 2026 को ढाका में

11 जून 2026 को ढाका में

14 जून 2026 को ढाका में

बांग्लादेश वर्सेस ऑस्ट्रेलिया T20I सीरीज

17 जून को चटग्राम में

19 जून को चटग्राम में

21 जून को चटग्राम में

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।