ऑस्ट्रेलिया के ओपनर पर गिरी बांग्लादेश से मिली हार की गाज, टीम से कर दिया गया बाहर
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर पर बांग्लादेश से मिली हार की गाज गिरी है। ओपनर जैक वेदरल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, मैट रेनशॉ की वापसी टीम में हो गई है। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन अभी भी टीम में बरकरार हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टीम में पेस तिकड़ी यानी पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के अलावा स्पिन के सरदार नाथन लियोन भी थे, लेकिन फिर भी टीम 9 विकेट से मुकाबला हार गई। इस हार के लिए जिम्मेदार बल्लेबाजी यूनिट थी। यही कारण है कि इस हार के बाद टीम के एक ओपनर पर गाज गिरी है। ओपनर जैक वेदरल्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि मैट रेनशॉ की वापसी टीम में हो गई है। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन अभी भी टीम में बरकरार हैं।
जेक वेदरल्ड को मैके में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह मैट रेनशॉ को टीम में बुलाया गया है। डार्विन में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 13 खिलाड़ियों की बची हुई टीम में यही एकमात्र बदलाव किया है। वेदरल्ड ने पहले टेस्ट में सिर्फ 23 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वे खाता तक नहीं खोल पाए थे। पिछले सीजन की एशेज सीरीज में 6 मैचों में 20.36 की औसत से 224 रन हो गए। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी तकनीक में बदलाव देखने को मिला, जिस पर उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलते हुए ऑफ-सीजन में काम किया था, लेकिन वह दोनों पारियों में नाकाम रहे।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस और स्कॉट बोलैंड
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो लाइन के बयान में उनको टीम से बाहर किए जाने की पुष्टि की। आधिकारिक तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान किया था, लेकिन अब एक बदलाव टीम में कर दिया है। इसके बारे में कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "हां, जेक की लाइन और मूवमेंट पैटर्न में कुछ बदलाव आया था। छोटे सैंपल साइज की बुराई करना हमेशा मुश्किल होता है, कि वह टिकेगा या नहीं। पहली इनिंग में एक रन लिया, एक रन लिया और आउट हो गए। इसलिए शायद उस छोटे सैंपल साइज के साथ यह कहना मुश्किल है कि हां, वह प्रेशर में टिकेगा।"
बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, वेदरल्ड, जिन्हें इस साल की शुरुआत में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था, उन्होंने माना है कि उन्हें रन बनाने होंगे। हालांकि, उम्मीद थी कि उन्हें दोनों टेस्ट खेलने को मिलेंगे। रेनशॉ अपना 15वां टेस्ट खेलने हैं और 2023 के बाद उनका पहला टेस्ट होगा। उन्होंने पिछले शेफील्ड शील्ड में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक लगाए थे।



