ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में बांग्लादेश को किया ‘तबाह’ मिचेल स्टार्क ने चटकाए 10 विकेट; टेस्ट सीरीज रही बराबर
Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया ने मैकाय टेस्ट में बांग्लादेश को दो दिन में ‘तबाह’ कर दिया। धाकड़ पेसर मिचेल स्टार्क ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने मैच में 51 रन खर्च करने के बाद 10 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से अपनी ‘बेइज्जती का बदला’ ले लिया है। बांग्लादेश ने डार्विन में पहले टेस्ट में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को मैकाय के मैदान पर दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से रौंदा। यह मैच दो दिन के अंदर समाप्त हो गया। शनिवार को मैकाय में बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर ढेर की। यह ऑस्ट्रेलिया में पहले बल्लेबाजी करते हुए 1932 के बाद सबसे कम स्कोर था। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 210 का स्कोर बनाया और 146 रनों की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की दूसरी पारी 38.3 ओवर में 95 रनों पर कर समेटकर धमाकेदार जीत हासिल की। दो मैचों की टेस्ट 1-1 की बराबरी पर छूटी।
दो दिन चला मिचेल स्टार्क का कहर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दोनों दिन कहर बरपाया और कुल 10 विकेट हासिल लिए। उन्होंने पहली पारी में 12 रन देकर छह और दूसरी पारी में 39 रन खर्च करने के बाद चार शिकार किए। उन्होंने करियर में चौथी बार टेस्ट मैच में 10 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। स्टार्क प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने सीरीज में कुल 12 विकेट झटके।
शोरिफुल इस्लाम ने भी काटा गदर
ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपनी पारी 165/8 के स्कोर से शुरू की। ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन जोड़कर दो विकेट गंवाए। नाथन लियोन 62 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन कैमरीन ग्रीन बटोरे। उन्होंने 105 गेंदों में 100 चौकों की मदद से 67 रन जोड़े। स्टीव स्मिथ ने 74 गेंदों में 44 और ओपनर ट्रैविस हेड ने 22 गेंदों में 22 रन जुटाए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 47 रन देकर सात विकेट अपने नाम किए। तैजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज और तसकीन अहम ने एक-एक शिकार किया।
मुशफिकुर रहीम अंत तक टिक रहे
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट 51 के स्कोर तक गंवा दिए थे। स्टार्क ने तीसरे ओवर में शादमान इस्लाम (1) और मोमिनुल हक (0) को आउट किया। कप्तान पैट कमिंस ने आठवें ओवर में तंजीन हसन (9) का शिकार किया। स्पिन ने कप्तान नजमुल हुसैन शांत (31) को आउट कर बांग्लादेश की हालत खस्ता कर दी। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम अंत तक टिक रहे लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। उन्होंने 80 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 29 रन बनाए, जिसमें तीन चौके हैं। पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे थे।



