ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका, स्टार पेसर जोश हेजलवुड टी20 विश्व कप से बाहर, कुछ मैच खेलने की थी उम्मीद

Feb 06, 2026 12:37 pm ISTChandra Prakash Pandey नई दिल्ली, पीटीआई
share

अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और करारा झटका लगा है। अब स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्प की घोषणा नहीं करेगा।

ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका, स्टार पेसर जोश हेजलवुड टी20 विश्व कप से बाहर, कुछ मैच खेलने की थी उम्मीद

अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और करारा झटका लगा है। अब स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्प की घोषणा नहीं करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले कहा था कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बीच में या आखिर में टीम से जुड़ेंगे। टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में शनिवार से शुरू हो रहा है।

चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर आठ चरण तक फिट हो जायेंगे लेकिन ताजा संकेत मिले हैं कि उसे फिट होने में समय लगेगा और जल्दबाजी करना जोखिमभरा हो सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम किसी विकल्प की तुरंत घोषणा नहीं करेंगे। बाद में जरूरत के समय देखा जायेगा।’

ग्रुप चरण में नाथन हिल्स और टिम डेविड उपलब्ध हो जायेंगे जबकि एडम जम्पा पहला मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का नीदरलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच गुरुवार रात रद्द हो गया लेकिन 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से पूर्व टीम के पास अभ्यास के लिये काफी समय है।

ऑस्ट्रेलिया के सारे प्रारंभिक मैच कोलंबो और पाल्लेकल में होंगे।

इससे पहले तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी कमर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिनकी जगह बेन ड्वारशुइस ने ली। मिचेल स्टार्क टी20 क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

अभी ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में जेवियर बार्टलेट और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ही पूरी तरह फिट मुख्य पेसर हैं। सीन अबॉट टीम के साथ रिजर्व के तौर पर यात्रा कर रहे हैं और बहुत मुमकिन है कि हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें स्क्वाड में जगह मिल सकती है। एडम जैम्पा, मैट कुहनमैन और कूपर कोनोली टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुख्य स्पिन विकल्प होंगे।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।