Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Australia squad announced for T20 World Cup 2026 3 injured players included in the team Mitchell Marsh Captain
T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 3 इंजर्ड प्लेयर स्क्वॉड का हिस्सा; मार्श हैं कप्तान

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, 3 इंजर्ड प्लेयर स्क्वॉड का हिस्सा; मार्श हैं कप्तान

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 3 इंजर्ड खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है, जिनमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड का नाम शामिल है। 

Jan 01, 2026 06:00 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। इंजर्ड खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। इनमें तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के अलावा टिम डेविड का भी नाम शामिल है। वहीं, मिचेल ओवेन और बेन ड्वारशियस को इस फाइनल 15 में जगह नहीं मिल पाई है। कूपर कोनोली बाजी मार ले गए हैं। इन्हें इस मेगा इवेंट के लिए टीम में मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी मिचेल मार्श करेंगे, जो काफी समय से इस फॉर्मेट में टीम के कप्तान हैं। भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में ये टूर्नामेंट होना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाएं हाथ के बैट्समैन और बाएं हाथ के स्पिनर कूपर कोनोली पिछले साल साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड या इंडिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे और सिर्फ छह T20I मैच अब तक खेले हैं - उन मैचों में सिर्फ दो बार बैटिंग की और एक विकेट लिया, लेकिन फिर भी वे टीम में हैं, क्योंकि उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए BBL की शुरुआत शानदार तरीके से की, जिसमें उन्होंने 166.66 के स्ट्राइक-रेट से 170 रन और 7.62 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए हैं। वह एडम जैम्पा, मैट कुहनेमन और ग्लेन मैक्सवेल के साथ टीम को एक और स्पिन ऑप्शन देंगे।

जैसा कि हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस हफ्ते की शुरुआत में बताया था कि टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस को शामिल किया जाएगा। भले ही वे अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। जनवरी के आखिर में उनकी पीठ के स्कैन पर निर्भर करेगा कि वे टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं, क्योंकि एशेज सीरीज का एक मैच ही वे खेल पाए हैं। जोश हेजलवुड, जो हैमस्ट्रिंग और एकलीज इंजरी की वजह से पूरी एशेज में नहीं खेल पाए। उन्हें भी टीम में जगह दी गई है, जबकि फिनिशर टिम डेविड भी टीम में शामिल हैं, जो BBL से हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह बाहर हो गए हैं।

2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरोन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |